Home Pyar ka gyan प्यार में क्या चाहती है स्त्री? ये सच आप भी जानें!

प्यार में क्या चाहती है स्त्री? ये सच आप भी जानें!

0
प्यार में क्या चाहती है स्त्री? ये सच आप भी जानें!

प्यार में क्या चाहती है स्त्री: हर लड़के के मन में एक न एक बार यह ख्याल जरूर आता है की आखिर स्त्री क्या चाहती है?

प्यार में क्या चाहती है स्त्री

खासकर तब जब वो किसी लड़की से प्यार करते हैं और उन्हें खुश रखना चाहते हैं। चाहे रिलेशनशिप हो या फिर शादी ज्यादातर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या फिर बीवी से परेशान रहते हैं।

क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है कि प्यार में क्या चाहती है स्त्री ? अगर आपको भी नहीं पता है कि प्यार में स्त्री को क्या चाहिए। तो आज का यह लेख केवल आपके लिए ही लिखा गया हैं।

लड़कियों को क्या चाहिए इसके ऊपर तो पूरी किताब ही लिखी जा चुकी है, लेकिन अफसोस की बात तो ये है कि वो किताब भी खाली हैं।

क्योंकि किसी को इस बारे में कोई खबर ही नहीं है कि प्यार में स्त्री की क्या इच्छाएं और उम्मीदें होती हैं। पर अगर आप किसी लड़की से प्यार करते हैं तो आपको यह बात पता होनी जरूरी है।

प्यार में क्या चाहती है स्त्री? जानिये सच्चाई!

अगर कोई आपसे कहता है की लड़कियों को फूल, चॉकलेट, टेडी बेयर जैसी चीजें अच्छी लगती हैं। अगर आपको किसी लड़की को प्यार में खुश करना है, तब उसे गुलाब देना अच्छा होगा।

तो देखो यह सारी बातें बेकार की है क्योंकि प्यार में स्त्री को यह सारी चीजें नहीं चाहिए होती है। फिर आपके सवाल का जवाब क्या है चलिए आगे जानते हैं!

1. स्त्री खुद नहीं जानती है की उसे क्या चाहिए! 

लड़कियों को दो दिन बाद क्या करना है वो तो उन्हें पता होता है। लेकिन जब बात अपनी चाहत की और अपनी इच्छाओं की होती हैं। तो लड़कियों को कुछ पता ही नहीं होता है, इसीलिए इस बारे में लड़की से कुछ पूछने का कोई फायदा ही नहीं है।

अगर लड़की ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है या फिर उसकी मानसिकता ज्यादा विकसित नहीं है। तो फिर ऐसे में आपको ही उसके लिए खुद अच्छा सोचना होगा।

लेकिन हर लड़की के साथ ऐसा नहीं होता है, कुछ लड़कियां अपना अच्छा बुरा समझती है। तो आपको ऐसी लड़की की चाहत समझते हुए उसे वो देना चाहिए, जिसे उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

जरूरी नहीं है कि आपको वस्तुगत चीज़, कोई सामान देकर ही लड़की की चाहत को पूरा करना हैं। अगर लड़की को आपकी मदद की जरूरत है या फिर साथ की चाहत है तो आप उसे वो भी दे सकते हैं।

2. आप सोचिए कि उसके लिए क्या जरूरी है ?

अब क्योंकि मैंने कहा है की लड़की को खुद ही नहीं पता होता है कि उसकी चाहत क्या है, तो उससे उसकी चाहत पूछने का कोई मतलब नहीं है। इसीलिए आप खुद देखिए की लड़की के लिए क्या जरूरी है ?

कई बार ऐसा होता है की लड़कियों को कुछ बनने की इच्छा होती है लेकिन परिवार की तरफ से कोई सपोर्ट ना मिलने के कारण वो कुछ नहीं कर पाती है। जिस लड़की को आप पसंद करते हैं अगर उसकी भी इस तरह की कोई समस्या हैं।

तो आप लड़की की नियत, उसके इरादे को को समझकर उसका साथ दे सकते हैं, क्योंकि पुरुषों की तरह ही कुछ लड़कियां जीवन में कोई बड़ा लक्ष्य रखती हैं, आप वो लक्ष्य उनका पूरा करने में साथ दे सकते हैं।

3. सम्मान और आजादी पर हर स्त्री की चाहत होती है!

चाहे लड़का कोई भी हो, स्त्री को पुरुष से जिस चीज की सबसे ज्यादा चाहत होती हैं। वो हैं – सम्मान और आजादी।

लड़की चाहती है की लड़का उसका सम्मान करें, उसकी सोच की कद्र करें और जो भी चीज लड़की करती है लड़का उन चीजों में उसका साथ दे। ऐसे में प्यार में अगर आपको लड़की को खुश रखना है तो आपको लड़की का सम्मान करना चाहिए।

इसके अलावा अगर आप लड़की को कुछ दे सकते हैं जिसकी उसे चाहत होती हैं।‌ तो वो होती है, आजादी। जब लड़के किसी लड़की को पसंद करते हैं तो उसे लड़की का आजाद नेचर बहुत अच्छा लगता है।

लेकिन जैसे ही वो लड़की के करीब आते हैं तो वह लड़का उसकी जिंदगी को कंट्रोल करने लगता है।

लड़की की छोटी बड़ी चीजों से लेकर उसे क्या काम करना चाहिए / क्या नहीं करना चाहिए, किसके साथ संगति बनानी चाहिए। हर एक चीज पर लड़का अपना हस्तक्षेप करने लगता है।

कुल मिलाकर कहें तो लड़का लड़की की आजादी में बाधा बन जाता है

जिस लड़की को आप प्यार करते हैं, अगर आप

उस लड़की के साथ ऐसा करते हैं तो आप सही नहीं कर रहे हैं। क्योंकि ऐसे आप लड़की की आजादी को छीन रहे हैं। लड़की को आजाद रहने दीजिए अगर उसके बाद भी वो आप से प्यार करती है तो ही उसका प्यार सच्चा प्यार है।

4. स्त्री भरोसा चाहती है!

लड़की चाहे कैसी भी हो, हर लड़की को लड़के का भरोसा ही चाहिए होता हैं। अगर आप लड़की से प्यार करते हैं तो आपको उस पर भरोसा करना चाहिए क्योंकि कोई भी रिश्ता बिना भरोसे के नहीं चलता हैं।

जब आप लड़की पर भरोसा करेंगे तो आप ना तो कभी लड़की को बंधन में बांधने की कोशिश करेंगे और ना ही उसकी आजादी को छीनने की कोशिश करेंगे। जब आप लड़की पर भरोसा करेंगे, तभी आपके प्यार का रिश्ता मजबूत होगा।

भरोसा का मतलब यह नहीं होता है कि आप दिन में 40 बार लड़की को आई ट्रस्ट यू / मैं तुम पर भरोसा करता हूं बोलिए और लड़की के पीछे से उसके फोन का पासवर्ड उसका लोकेशन सब कुछ चेक करते रहे।

5. अपने साथी का साथ चाहती है!

लड़की जिस लड़के से प्यार करती है, उसकी ये चाहत होती है की

वो लड़का हर कदम पर उसका साथ दे। जरूरी नहीं है कि लड़का हर समय बस लड़की के साथ रहे, कभी-कभी बातों के साथ भी आप अपना सपोर्ट लड़की को दे सकते हैं। चाहे स्थिति कैसी भी हों, अगर आपको लड़की से प्यार है तो आपको उसका साथ हमेशा देना चाहिए।

मान लीजिए लड़की को अपना कैरियर चेंज करना है और इस चीज में कोई भी लड़की का साथ नहीं दे रहा है। पर अगर आप देखे की कैरियर चेंज करने में लड़की की भलाई है और ऐसा करके वो खुश रहेगी व सही काम करेगी तो आपको उसका साथ देना चाहिए।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

अपने प्यार को कैसे खुश रखें? जानें ये ख़ास बातें!

पति से प्यार कैसे करें? जानें कुछ ख़ास बातें!

प्यार के बाद क्या होता है? जानें प्रेम के बाद की कहानी!

अंतिम शब्द

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि प्यार में क्या चाहती है स्त्री ? इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको स्त्री के चाहतों के बारे में पता चल गया होगा।

अगर आप सच में किसी लड़की से प्यार करते हैं तो आपको उसे वो देना चाहिए, जिसकी उसे चाहत हैं। मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको इस विषय में जानकारी हो गई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here