
प्यार के बाद क्या होता है: दोस्तों प्रेम कहानियां इतनी खूबसूरत इसलिए होती है क्योंकि उन प्रेम कहानियों में लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते हैं और प्यार का इजहार करने के बाद एक हो जाते हैं और इसे ही हम सभी Happy Ending मान लेते हैं जबकि ये कहीं से भी हैप्पी एंडिंग नहीं है।
असली कहानी तो प्यार करने के बाद शुरू होती है। अगर कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि प्यार के बाद क्या होता है ? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आप को प्यार होने के बाद इंसान के साथ क्या होता है इस बारे में ही बताएंगे।
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको प्यार के बारे में कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जो शायद आप ने पहले कभी किसी से सुना हो। इसीलिए इस लेख को पूरा पढ़कर प्यार को गहराई से समझने की कोशिश कीजिए।
Table of Contents
प्यार के बाद क्या होता है? जानिये सच्चाई!
कई बार लोग हमसे इस तरह के सवाल पूछते हैं और उनकी मंशा ये होती है की
हम उन्हें वही बता दे जो बाकी लोगों उन्हें बता रहे हैं जैसे प्यार हो जाने के बाद उल्लू की तरह रात में जागने लगना, रोमांटिक गाने गाना, खुले आंखों से अपने प्रेमी का सपना देखना! लेकिन ये बातें बिल्कुल ही गलत है प्यार होने के बाद ऐसा कुछ नहीं होता है।
जो लोग कहते हैं कि प्यार करने के बाद इस तरह की चीजें होती है। तो उन लोगों ने प्यार को समझा ही नहीं होता है। टीवी और मीडिया में इस तरह के प्यार को देखकर वे उसी को ही सच मान लेते हैं। पर ये बिल्कुल ही गलत धारणा है! कैसे चलिए इसे एक उदाहरण से देखते हैं।
मान लीजिए आपको प्यार हो गया है और आपकी जिंदगी में एक खूबसूरत सी लड़की आ गई हैं। लेकिन इस समय आपकी नौकरी चली गई है, तो आप बताइए क्या अब भी आप रोमांटिक गाने गुनगुनाएंगे, दिन में लड़की के सपने देखेंगे या फिर नौकरी की तलाश करेंगे।
तो ये बात की, प्यार हो जाने के बाद लोग इस तरह की हरकतें करते हैं वो बिल्कुल ही गलत है और साफ लफ्जों में कहे तो ना समझी हैं। क्योंकि प्यार होने के बाद दिल में गिटार नहीं बजते बल्कि जिंदगी में बहुत से बदलाव आने शुरू हो जाते हैं।
प्यार होने के बाद, ये होता है बाबू मोशाई ! 😂
1. जिम्मेदारी बढ़ जाती है!
जब आपको किसी से प्यार होता है तो आपके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं। पहले जहां आप अस्त व्यस्त तरीके से अपनी जिंदगी जीते थे। मनमर्जी चीजें करते थे वही प्यार होने के बाद आप को इन चीजों को छोड़ना पड़ता है और जिम्मेदार बनना पड़ता है।
क्योंकि जब तक आप जिम्मेदार नहीं बनेंगे तब तक आप दूसरे के जीवन में बदलाव नहीं ला पाएंगे। आप किसी भी तरह से दूसरे की भलाई नहीं कर पाएंगे। दूसरे की भलाई करने के लिए पहले आपको अपने जीवन की जिम्मेदारी लेनी होगी।
चाहे आपका काम हो, रिश्ता हो या फिर कुछ और आपको हर चीज की जिम्मेदारी खुद ही लेनी होगी। प्यार एक इंसान को जिम्मेदार बना देता है। अगर एक सही इंसान आपकी जिंदगी में आ गया, तो आप वो रही ही नहीं पाएंगे जो आप हैं।
2. प्यार निभाना पड़ता है!
किसी खूबसूरत लड़की को देखा या फिर किसी नौजवान लड़कों को देखा और आपने कह दिया उनसे प्रेम है। तो प्यार ऐसे नहीं होता है। अगर आपको किसी से प्यार करना है तो आपको उस प्यार के काबिल बनना पड़ेगा।
क्योंकि सच्चा प्यार आपकी खूबसूरती नहीं देखता। ये नहीं देखता हैं कि आपका शरीर कितना गठीला है। बल्कि सच्चा प्यार देखता है कि आप के गुण कैसे हैं, आप कैसे जिंदगी जीते हैं। प्यार हो जाने के बाद आपको सही जिंदगी जीना पड़ता है
3. आपको हर बुरी चीज को पीछे छोड़ना होता हैं!
किसी दूसरे इंसान से प्यार करने के लिए आपको पहले खुद से प्यार करना होता है और जब आप खुद से प्यार करने लगते हैं। तब आप को अपने अंदर की कमियां साफ-साफ दिखने लगती हैं!
और आप का हाल कुछ ऐसा हो जाता है की आप उन कमियों के साथ रह नहीं पाते हैं। जिस वजह से फिर आपको अपने अंदर की सारी बुराईयों को और कमियों को पीछे छोड़ना पड़ता है।
4. दूसरे की कमजोरी को स्वीकार करना होता है!
लोग कहते हैं की जिस इंसान से वो प्यार करते हैं उनमें कोई कमी नहीं है। पर वही इंसान जब उनकी जिंदगी से चला जाता है तो उन्हें उस इंसान में हजार कमियां दिखाई देने लगती है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्यार में लोग दूसरों की कमियां नहीं देखते। लेकिन ऐसा प्यार प्यार नहीं हैं, जिसमें आपको अपने प्रेमी की कमी ना दिखाई दे।
सच्चे प्रेम में तो आपको पता होता है कि आप के प्रेमी में बहुत सारी कमियां है। पर क्योंकि आपके पास उनसे प्यार करने के लिए कोई कारण भी नहीं होता है।
लेकिन फिर भी आपका मन कुछ ऐसा हो जाता है कि आप दूसरे की भलाई करने से खुद को रोक नहीं सकते हैं, उनकी भलाई करना आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी बन जाता है।
तो आप उन्हें उनकी कमजोरी के साथ स्वीकार करते हैं और धीरे-धीरे उन्हें उनके कमजोरी से अवगत करके उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में उनकी मदद करता है।
5. तकलीफ झेलने के लिए तैयार रहना पड़ता है!
जब आप किसी से प्यार करते हैं, उसकी भलाई करने की कोशिश करते हैं या फिर उन्हें जीवन में ऊपर उठने की कोशिश करते हैं। तो वो इंसान आपको ही अपना दुश्मन समझ लेता है और आपको चोट देना शुरू कर देता है।
जिसे झेलने में अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। यही कारण है
की लोग सच्चा प्यार नहीं कर पाते हैं। पर जो लोग सच्चा प्यार करते हैं वो अपने प्यार के लिए सारी तकलीफें झेलने को भी तैयार रहते हैं।
उन्हें पता है कि उनके प्रेम में उन्हें बहुत तकलीफ होगी। लेकिन अपने प्यार के भले के आगे ये तकलीफ उनके लिए कोई मायने नहीं रखती हैं।
6. अपना नुकसान करके दूसरे की भलाई करना!
जब आप किसी से प्यार करने लगते हैं तो उस इंसान की भलाई आप के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती हैं। आपकी यही कोशिश रहती है कि आप का प्यार अपने जीवन में ऊंचे बुलंदियों को छुए। प्यार हो जाने के बाद आप अपने प्यार का हाथ पकड़ कर उन्हें ऊपर उठने को मजबूर करते हैं।
आप को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपको आपके प्यार से कुछ मिल रहा है या नहीं। आप अपने प्यार के लिए अपना नुकसान करने से पीछे नहीं हटते।
क्योंकि प्यार हो जाने के बाद आपके अंदर स्वार्थ नहीं होता। प्यार होने के बाद आप हमेशा सिर्फ अपने प्यार की तरक्की होते हुए देखना चाहते हैं। आप के अंदर अगर कुछ रह जाता है, तो वो हैं प्यार।
अंतिम शब्द
दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि प्यार के बाद क्या होता है? इस आर्टिकल में मैंने आपको जो बातें बताई हैं, उसे ध्यान से समझने की कोशिश कीजिए। और अगर आपको हमारी बात अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।