Home Pyar ka gyan पति से प्यार कैसे करें? जानें कुछ ख़ास बातें!

पति से प्यार कैसे करें? जानें कुछ ख़ास बातें!

0
पति से प्यार कैसे करें? जानें कुछ ख़ास बातें!

पति से प्यार कैसे करें: किसी भी शादीशुदा कपल्स के बीच प्यार का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर वह प्यार नहीं हैं, तो रिश्ता बिल्कुल सूखे पेड़ जैसा हो जाता है। वैसे तो शादी में प्यार को बनाए रखना पति और पत्नी दोनों के हाथों में होता है। लेकिन फिर भी पत्नी से थोड़ी ज्यादा उम्मीदें लगाई जाती है।

पति से प्यार कैसे करें

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप जानना चाहती हैं की पति से प्यार कैसे करें ? तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल को पढ़ रही हैं। क्योंकि आज के हमारे इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।

हो सकता है की आपको हमारा जवाब थोड़ा अलग लगें। पर अगर आपने गहराई से इन बातों को समझ लिया, तो आप के और आप के पति के बीच का रिश्ता मजबूत हो जाएगा।

क्या पति से प्यार करना जरूरी है?

जिस तरह से भूख लगने पर यह नहीं पूछा जाता है की खाना खाना जरूरी है या नहीं। ठीक वैसे ही अगर आपकी शादी हो चुकी है, तो ये प्रश्न करना भी सही नहीं है। क्योंकि शादी ऐसा रिश्ता है, जो प्रेम के ऊपर ही चलता है।

जिस शादी में प्रेम नहीं होता, वो शादी नहीं बल्कि समझौता कहलाता हैं और इस तरह की शादियां चलती नहीं हैं। जरा आप खुद सोच कर देखिए जिस व्यक्ति से आप को प्यार नहीं हैं। क्या उस व्यक्ति के साथ आप अपनी पूरी जिंदगी गुजार सकती हैं।

नहीं ना, इसीलिए पति से प्यार करना जरूरी है। पर यह जरूरी नहीं है की आप प्यार के नाम पर अपने पति के साथ सिर्फ शारीरिक संबंध रखें। अगर आपका इरादा अच्छा है, तो आप का प्यार कभी भी शरीर तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि प्यार की गहराई में जाएगा।

देखिये, प्रेम का अर्थ होता है किसी की भलाई, प्रेम को और बारीकी से समझने के लिए आप प्रेम क्या है? ये पोस्ट पढ़ सकते हैं!

पति से प्यार कैसे करें ?

अगर आप अपने पति के साथ मजबूत रिश्ता बनाना चाहती हैं और आप चाहती हैं की आपके पति आनंद में रहे और पूरे मौज से अपना जीवन व्यतीत करें। तो आप को नीचे बताई गई बातों को ध्यान से पढ़ना हैं –

1. पतिव्रता पत्नी नहीं सही साथी बनिए!

कहते हैं की अपनी शादी को अच्छे से चलाने के लिए पत्नी का एक पतिव्रता पत्नी होना बहुत जरूरी है। पतिव्रता पत्नी का मतलब होता है वो पत्नी जो एक गाय की तरह अपने पति की सारी बातें मानती है, जो भी चीज उसका पति उससे चाहता है! पत्नी उसकी हर एक कामना को पूरा करती है।

ऐसे में अगर आप एक पतिव्रता पत्नी बनती हैं और अपने पति की सारी इच्छाओं को पूरा करती हैं। तो भी आप के पति आप से खुश नहीं हो पाएंगी क्योंकि आप जितना उनकी इच्छाओं को पूरा करेंगे, उनकी इच्छाएं उतनी ही बढ़ती जाएगी।

इसीलिए आपको पतिव्रता पत्नी बनने पर नहीं बल्कि एक अच्छी जीवनसाथी बनने पर ध्यान देना चाहिए।

जीवन साथी माने आपको अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। ख़ुशी के समय आपका फर्ज है उन्हें सही राह दिखाना और दुःख के समय उनका हाथ थाम कर उनकी परेशानियों से उन्हें बाहर निकालना।

2. पति की सच्ची दोस्त बनिए!

अगर आप अपने पति को प्यार देना चाहती हैं और उनकी भलाई चाहती हैं, तो आपको उनकी पत्नी से ज्यादा उनका दोस्त बनना चाहिए। लोग अपने दोस्तों के साथ अपने दिल की हर अच्छी बुरी बात शेयर करते हैं। अपनी हर परेशानियों को अपने दोस्त के सामने रखते हैं। ‌

ऐसे में अगर आप अपने पति की अच्छी दोस्त बन जाएंगी, तो आपके पति बेझिझक होकर अपने मन की बात आप से कह पाएंगे।

जब आप अपने पति के मन की बातों को जान पाएंगी तब एक अच्छी पत्नी की तरह आप अपने पति का न सिर्फ ख्याल रख पाएंगी। बल्कि उन्हें प्यार भी दे पाएंगी।

3. अपने पति को तरक्की के रास्ते में बढ़ने दीजिए!

आजकल ज्यादातर लड़कियां यही सोच कर शादी करती हैं की शादी के बाद पति की अच्छी नौकरी होने से उनका जीवन सुख से बीतेगा। इस वजह से लड़की जब शादी कर लेती है तो उसके बाद वो अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अपने पति से पैसे मांगने लगती हैं।

जिस वजह से पति को अपनी पत्नी की इच्छाओं की पूर्ति के लिए कभी-कभी ऐसे काम भी करने पड़ते हैं, जो गलत हैं!

इस तरह कहीं ना कहीं एक पत्नी ही अपने पति के शोषण का कारण बनती हैं। अगर आप नहीं चाहती हैं की आपका पति कोई ऐसा काम करें जो उन्हें पसंद ना हो या जो काम उनके मन के लिए, उनकी लाइफ के लिए ठीक नहीं है।

तो आपको पति से गलत उम्मीदें बिलकुल नहीं रखनी चाहिए। जो पत्नी अपने पति से प्यार करती हैं, वो हमेशा अपने पति को तरक्की के रास्ते पर ले जाती हैं।

अगर आप देख रही हैं की किसी काम को करने में आपके पति की भलाई है, लेकिन आपके पति उस चीज को करना नहीं चाहते हैं, तो आप अपने पति को समझा कर उन्हें वो काम करने के लिए मना सकती हैं। प्यार में बड़ी ताकत होती है, ये लोगों का मन बदल देता है।

4. अपने पति की परेशानियों को समझें!

लड़का चाहे आपका बॉयफ्रेंड हो या फिर आपका पति, वो आप को अपनी परेशानियों के बारे में कुछ नहीं कहेगा। लेकिन एक अच्छी पत्नी का कर्तव्य है की वो अपने पति के बिना कुछ कहे ही उनकी परेशानियों को समझ कर उनके परेशानी का हल ढूंढ दे।

इसीलिए अगर आप अपने पति को अपना प्यार दिखाना चाहती हैं।‌ तो अपने पति के जीवन में परेशानियों को कम से काम करने की कोशिश कीजिए।

अगर आप ऐसा करती रही तो आपका प्यार और फिक्र दोनों ही आपके पति को मिलेंगे।

5. अपने पति को सच्चाई के रास्ते पर ले जाएं!

शायद ही ऐसी कोई पत्नी होगी जो अपने पति को खुश नहीं रखना चाहती हैं, हर पत्नी की इच्छा होती है की उनका पति हमेशा खुश रहे और उनसे प्यार करते रहें। शायद आपको भी अपने पति से ऐसी उम्मीदें होंगी। ‌

आज के समय में पति को खुश करना आसान है, आप अपने पति के मन मुताबिक़ चलते रहिये वो शायद आपसे हमेशा खुश रहें! लेकिन सुख और दुःख से बड़ी चीज़ होती है सच्चाई, और अगर सच्चाई ये है कोई काम कोई बात आपके पति को माननी चाहिए तो फिर आप उन्हें सच्चाई पर चलने के लिए प्रेरित करें!

उदाहरण के लिए आपको पता है की आपके पति का बॉस अच्छा नही है वो उन्हें काम के लिए जरूरत से ज्यादा फ़ोर्स करता है और वो काम भी ऐसा है जिसमें लोगों को ठगना पड़ता है!

तो ऐसे में पति की मुसीबत को समझते हुए आपका कर्तव्य है की आप पति को बताएं की आप इस नौकरी को छोड़कर किसी ऐसी नौकरी को देख लीजिये जहाँ भले 2 पैसे कम हो लेकिन काम अच्छा हो!

6. पति को खुद पर निर्भर होने ना दें!

अक्सर ऐसा होता है की शादी के बाद पति अपने पत्नी के ऊपर कुछ ज्यादा ही निर्भर हो जाते हैं। हालांकि लोग इस चीज को बहुत क्यूट समझते हैं। परंतु किसी भी चीज के लिए दूसरे के ऊपर निर्भर होना सही नहीं है।

चाहे दैनिक जीवन की बात हो या फिर इमोशनल लेवल पर साथ देने की। आप हमेशा अपने पति के साथ रहिए पर उन्हें इस काबिल बनने में मदद कीजिए, कि वो आपके बिना भी सब कुछ खुद कर सके।

7. साथ निभाइए और दूर तक जाइए!

हमारे देश में शादी के रिश्ते काफी लंबे चलते हैं लेकिन अगर प्यार की बात करें तो उनमें प्यार नहीं होता है। पर अगर आप पूरी उम्र अपने पति से प्यार करना चाहती हैं, तो आपको एक अच्छे जीवन साथी की तरह अपने पति का साथ देना चाहिए।

जब आप एक ऐसी पत्नी बन जाएगी जो अपने पति के ऊँचें आदर्शों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं, जिसे सही और गलत के बारे में पता है और जो ये जानती हैं कि सच्चाई के रास्ते पर चलने में आपके पति की भलाई है।

तभी आपका रिश्ता दूर तक जाएगा और उसमें प्यार भी बना रहेगा।

8. पति के अच्छे कामों में साथ दें!

अच्छी पत्नी वो नहीं होती है जो सिर्फ शरीर से अपने पति को खुश रखती है। बल्कि हकीकत में जो पत्नी अपने पति के अच्छे कामों में उनका साथ देती है, अपने पति के भलाई को अपना भला समझती है। सिर्फ ऐसी पत्नी ही अपने पति को बिना स्वार्थ के प्यार कर सकती हैं।

अगर आपके पति कोई अच्छा काम कर रहे हैं तो ऐसे कामों में आप उनका साथ देकर उन्हें प्रेरित करके आप न सिर्फ उन्हें ऐसे कार्यों के लिए हौंसला देंगी बल्कि इससे आपके भी जीवन और मानसिकता में बदलाव आएगा!

समबंधित पोस्ट पढ़ें:-

प्यार के बाद क्या होता है? जानें प्रेम के बाद की कहानी!

Conclusion

इस लेख को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि पति से प्यार कैसे करें? इस लेख में मैंने आपको जो जवाब दिए हैं वो बिल्कुल भी ऐसा नहीं है कि पति को अच्छा खाना बना कर खिलाएं, उनकी सेवा करें या फिर अपनी अदाओं से उन्हें मोहित करके रखें।

इस लेख में मैंने आपको जो भी बातें बताई हैं, उसे समझ कर अगर आप उस पर अमल करते हैं। तो आप के पति आपसे और भी ज्यादा प्यार करने लगेंगे। इस पोस्ट में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों

के साथ जरूर शेयर कीजिए। खासकर उनके साथ जिनकी शादी हो चुकी है या होने वाली हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here