लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स लड़की आपको कभी मना नहीं कर पाएगी!

0
1268
लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स

किसी भी लड़की को पटाने के लिए जो सबसे जरूरी चीज करनी होती है वह लड़की से बात करना क्योंकि अगर आप लड़की से बात ही नहीं करेंगे तो आपकी बात आगे कैसे बढ़ेगी और यही वो जगह है जहां ज्यादातर लड़के लड़की को इंप्रेस करने में फेल हो जाते हैं क्योंकि उन्हें लड़कियों से बात करना आता ही नहीं है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यही होती है कि उन्हें लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है।

इसलिए किसी भी लड़की को इंप्रेस करने से पहले आप को यह बात पता होना चाहिए कि लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स कौन-कौन से हैं ताकि जब आप लड़की से बात करें तब किसी तरह की कोई गलती ना करें और एक ही बार में लड़की को अपने बातों से इंप्रेस कर ले!

इस काम में आपकी मदद करने के लिए आज हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं जिसमें हम आपको बताएंगे कि लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स कौन-कौन से होते हैं और आप किस तरह बात करके लड़की को पटा सकते हैं।

लड़कियों से बात करना क्यों है जरूरी ? 🤔

बहुत सारे लड़कों के मन में यह सवाल आता है कि लड़की से बात करना इतना ज्यादा जरूरी क्यों है और उन्हें एंटरटेन करना क्या हमारा काम है??

ऐसे question बहुत से लोगों के मन में आते हैं अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो मैं आपको यही कहना चाहूंगी कि लड़कियों से बात करना मतलब चाय में चीनी डालना! जिस तरह आप चीनी के बिना चाय नहीं पी सकते वैसे ही लड़की से अच्छी तरह बात किए बिना आप उसे कभी इमप्रेस नहीं कर सकते हैं!

बाय चांस अगर लड़की आपके लुक्स को देख कर फिदा हो भी गई! तो भी बात आगे बढ़ाने के लिए आपको बात करनी ही पड़ेगी। इसीलिए आपको लड़की से बात करना आना चाहिए क्योंकि इसके बिना आपकी कोई दाल नहीं गलेगी।

लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स

लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स

वैसे तो लड़कियों से बात करने के लिए बहुत सारे टॉपिक्स होते हैं लेकिन जब सच में बात करने की बारी आती है तो लोगों के दिमाग में एक भी टॉपिक नहीं सोचता है! ऐसा हर किसी के साथ होता है आपके साथ भी जरूर हुआ होगा अगर आपने भी कभी इस तरह की सिचुएशन फील की है तो नीचे बताए गए टॉपिक्स को ध्यान से देखिएगा –

#1. लड़की से उसके दिन के बारे में बात करें

कुछ भी समझ ना आए तो इस टॉपिक पर बात करना सबसे अच्छा तरीका है और इस टॉपिक पर बात करने से लड़की बिल्कुल भी नाराज नहीं होगी बल्कि वह खुद ही आप से इस टॉपिक पर बात करेगी। लड़की से उसके दिन के बारे में बात करना एक बहुत ही smart move है!

क्योंकि लड़कियों को अपने बारे में बताना अच्छा लगता है और पूरे दिन उनके साथ क्या-क्या हुआ इसके बारे में भी वह बहुत ही इंटरेस्ट लेकर बताती हैं लेकिन अगर आप यह देख रहे हैं कि लड़की का मूड खराब है तब आप इस टॉपिक को avoid करके इसे दूसरे टॉपिक पर बात कीजिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि लड़की जब खराब मूड में होती है तब वह अपने दिन के बारे में बात करना कुछ खास पसंद नहीं करती हैं तो इस टॉपिक को आप तभी चुने जब लड़की का मूड अच्छा हो।

लड़की के पसंद और नापसंद के बारे में बात कीजिए

बात करने के लिए पसंद और नापसंद के टॉपिक भी बहुत अच्छी है। अगर आप और लड़की एक दूसरे को नहीं जानते हैं तो इस टॉपिक पर आपको बात जरूर करनी चाहिए क्योंकि इससे ना सिर्फ आप की पहचान बढ़ेगी बल्कि आप एक दूसरे को और भी अच्छी तरह से जान पाएंगे।

पसंद और नापसंद का टॉपिक एक ऐसा टॉपिक है जिसमें बहुत सी चीजें खबर हो सकती हैं जैसे लड़की को किस तरह की मूवी देखनी पसंद है आप किस तरह की मूवी लड़की को बिल्कुल देखना पसंद नहीं है!

आपको खाने में क्या पसंद है या आपको खाने में कौन सी चीज बुरी लगती है आप इसके बारे में भी बात कर सकते हैं।

लेकिन अगर आप चीजों को थोड़ा fast forward चाहते हैं तो आप love और relationship में क्या पसंद है और क्या ना पसंद इसके बारे में बात कर सकते हैं। इससे आप दोनों को पता चल जाएगा कि आप दोनों की बात आगे बढ़ने वाली है या फिर नहीं।

जिंदगी के बारे में बात कीजिए

जिंदगी के बारे में बात करना भी एक अच्छा आईडिया है क्योंकि इस टॉपिक पर लोग घंटो तक बातें कर सकते हैं आप लड़की से उसके जिंदगी के बारे में भी पूछ सकते हैं और आप चाहे तो उसे अपने बारे में भी बता सकते हैं या फिर आप अपनी जिंदगी से जुड़ी कोई सीक्रेट या फिर कोई अच्छी मेमोरी भी लड़की के साथ शेयर कर सकते हैं इससे लड़की को यह लगेगा कि आप उस लड़की में genuinely इंटरेस्ट ले रहे हैं।

लड़की के Goals और Future plans के बारे में बात कीजिए

लडकियों को बहुत अच्छा लगता है जब कोई लड़का सामने से उनसे उनके Goals और Future plans के बारे में बात करता है। आजकल ज्यादातर लड़कियों का कोई ना कोई सपना जरूर होता है और वह अपने सपने से बहुत प्यार करती हैं।

इसीलिए अगर आप लड़की का दिल जीतने के लिए इस टॉपिक पर बात करेंगे तो वह खुश होकर आपको अपने सपनों के बारे में बताएगी इससे होगा यह की बातों ही बातों में आप दोनों के बीच का connection काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।

लड़की के दोस्तों के बारे में बात कीजिए

लड़कियों को अपने दोस्तों के बारे में भी बातचीत करना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है! इसीलिए आप अपनी क्रश या फिर अपनी गर्लफ्रेंड से उसके दोस्त के बारे में भी बात कर सकते हैं। लड़की के दोस्त के बारे में जानने से आपको यह फायदा अलग से मिलेगा कि अगर लड़की आपसे गुस्सा हो जाती है तो आप उसे मनाने के लिए उसके दोस्त की Help ले सकते हैैं।

Travelling के ऊपर बात कीजिए

ट्रैवलिंग करना या फिर किसी एडवेंचर पर जाना सभी को पसंद होता है शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी जिसे यह चीजें पसंद ना हो लेकिन अधिकतर लड़कियों का कोई ना कोई adventure का plan जरूर होता है। जब भी आप देखें कि आपकी और लड़की के बीच की बातचीत अजीब हो रही है तो आप इस टॉपिक पर बात कर सकते हैं क्योंकि इस टॉपिक पर बात करते हुए ना तो आप bore होंगे और ना ही लड़की को बोरियत महसूस होगी।

लड़की के काम के बारे में बात कीजिए

अगर आप भी काम करते हैं और आपकी क्रश भी काम करती है तो आप को इस टॉपिक पर बात जरूर करनी चाहिए क्योंकि जब दो चाहने वाले एक-दूसरे से उसके काम के बारे में बात करते हैं तो उन दोनों का ही स्ट्रेस काफी कम होता है क्योंकि वह अपने काम के बारे में सामने वाले को सारी चीजें बता देते हैं जिससे उनका मन हल्का हो जाता है।

प्यार के बारे में लड़की से बात कीजिए

रात में अगर आप लड़की से बात कर रहे हैं तो सच कहूं तो इससे अच्छी टॉपिक आपके लिए कुछ नहीं हो सकती हैं! रात में लड़कियों का मूड बहुत ही ज्यादा रोमांटिक होता है और अगर लड़की का मूड खराब भी है तो इस टॉपिक पर बात करके आप उसके mood को बदल सकते हैं। ‌

READ – 

किसी लड़की को kiss के लिए कैसे मनाए ? अब लड़की खुद आपको Kiss करेगी

50+ Gf को प्यार से बुलाने वाले नाम – Best Nick Names For Your Girlfriend

लडकी का दिल कैसे जीते SMS | मैसेज में लड़की पटाने का तरीका

शायद आप सोच रहे हो कि प्यार के बारे में क्या ही बात करें?

अगर आप यह सोच रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि प्यार के बारे में सोचने से हमारा मतलब बस इतना है कि आपको लड़की से यह पूछना चाहिए कि वह प्यार को लेकर क्या thought रखती है साथ ही आपको अपने thoughts भी उसके साथ शेयर करना चाहिए।

अगर लड़की आपके बातों में इंटरेस्ट लेती है तो आपको मौके का फायदा उठाना है और उसे यह बताने की कोशिश करनी है कि आप उसे पसंद करते हैं या उसके लिए एक अच्छी चॉइस बन सकते हैं।

लड़की को पटाने के लिए आप चाहे तो जानबूझकर प्यार के बारे में वही बात कीजिए जो लड़की सुनना चाहते हैं मतलब प्यार को लेकर जो थॉट उसके हैं आप भी वही बात कीजिए जिससे लड़की को ऐसा लगेगा कि आप दोनों की सोच एक जैसी हैं। इससे हो सकता है कि लड़की खुद ब खुद आपसे पट जाए।

तो दोस्तों यह थी लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स आपको यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं !! अगर आपको हमारा यह काम जरा सा भी पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर कीजिए। लड़की को पटाने के लिए दूसरे आर्टिकल भी जरूर पढ़िए ।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here