लड़की से फोन पर लंबी बातें कैसे करें? अपनाएं ये 8 तरीके

0
547
लड़की से फोन पर लंबी बातें कैसे करें

अगर आप लड़की से घंटो तक बातें करना चाहते हैं लेकिन आपको Haa, hmm, acha, okay बोलने के अलावा कुछ समझ में ही नहीं आता तो आपके मन में यह सवाल आना लाजमी है कि लड़की से फोन पर लंबी बातें कैसे करें ?

दोस्तों जैसा कि आपको पता ही होगा कि अगर आप किसी लड़की से इस तरह से बातें करते हैं तो लड़की को आप से बात करने में जरा भी मजा नहीं आएगा।

क्योंकि उसे ऐसा लगेगा जैसे वो ही सारी बातें खुद ही बोले जा रही है। जिससे हो सकता है कि वो आपसे बात करने में ही इंटरेस्ट ना ले! और ये चीज तब ज्यादा होती है जब लड़की आपकी गर्लफ्रेंड नहीं होती है।

जिसकी वजह से लड़कों के लिए उन्हें पटाना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप ये सीख लेते हैं कि लड़की से फोन पर लंबी बातें कैसे करें ? तो आपके लिए यह चीज आसान हो जाती है।

लड़की से फोन पर लंबी बातें कैसे करें ?

जिस तरह से आप दूसरों से बात करते हैं वैसे ही आपको लड़की से भी बात करनी चाहिए। बहुत से लड़के ऐसे होते हैं जो आपने लड़के दोस्तों के साथ तो आराम से बात कर लेते हैं लेकिन जब बात लड़की से होती है तब वो ज्यादा कुछ बोल नहीं पाते हैं। अगर आपको समझ नहीं आता कि लड़की से क्या बात करें तो नीचे बताएगी बातों को फॉलो कीजिए –

#1. लड़की की बातों को ध्यान से सुने

ज्यादातर लड़के यहीं पर गलती कर देते हैं वह लड़की के बातों को सुनते ही नहीं है क्योंकि उनकी बातें बुरी लगती है। पर अगर आपको लड़की से देर तक बातें करनी है तो आपको उनकी बात सुननी होगी क्योंकि जब आप उनकी बात सुनेंगे तभी आप के पास उनकी बातों का जवाब देने के लिए कुछ होगा।

#2. अपने बारे में बताएं

अगर आप सिर्फ लड़की की ही बातें सुनते रहेंगे और अपनी कोई बात नहीं कहेंगे तो इस तरह से आपकी बातचीत ज्यादा देर तक नहीं हो पाएगी। क्योंकि लंबी बातचीत करने के लिए दोनों का ही बोलना जरूरी होता है।

इसीलिए जब लड़की किसी चीज के बारे में बात करें तो आपको सुनने के साथ-साथ उसमें अपनी राय भी देनी चाहिए। और जब आप देखे कि लड़की आपसे कुछ खास बातें नहीं कर रही है तो आपको खुद ही बात करना शुरू करना चाहिए। ‌

#3. Expressive हो कर बात कीजिए

अगर आप अपनी मन की बातें सिर्फ अपने मन में ही रखेंगे तो वह बातें कभी भी लड़की के कानों तक या यूं कहें कि लड़की के दिल तक नहीं पहुंचेगी। ‌ चाहे आप लड़की से कितना ही प्यार क्यों ना करते हो!

लड़की से बातचीत करने के लिए और उसे खुश रखने के लिए आप को Expressive हो कर बात करना सीखना चाहिए क्योंकि इस तरह से बातचीत करने वाले लड़कों को ही लड़कियां ज्यादा पसंद करती हैं।

#4. अपने साथ हुई चीजों के बारे में बात करें

ज्यादातर रिलेशनशिप में अगर आप देखें तो लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड के बारे में ज्यादा कुछ पता ही नहीं होता है क्योंकि लड़का उन्हें कभी अपने बारे में कुछ खास बताता ही नहीं है!

अगर आप लड़की से फोन पर बात कर रहे हैं और आप इस बातचीत को लंबा खींचना चाहते हैं तो आपको अपनी चीजों के बारे में भी लड़की को बताना चाहिए।

क्योंकि इससे लड़की को लगेगा कि आप उस पर विश्वास करते हैं और उससे बात करना पसंद करते हैं। जिससे लड़की आपके साथ और खुलकर बातें करना शुरू कर देगी।

#5. Common चीजों के बारे में बातें कीजिए

हर कपल में कुछ ना कुछ चीजें ऐसी होती हैं, तो आपके और आपके पसंद की लड़की के बीच में भी कुछ चीजें एक जैसी होंगी तो आप लड़की से उन चीजों के बारे में बात कर सकते हैं।

जब आप लड़की से उसकी और आपकी दोनों की पसंद की चीजों के बारे में बात करेंगे तब आपका और आपकी crush का बातचीत करने में मन लगा रहेगा।

#6. सवाल पूछे

जब आपको यह बिल्कुल समझ में नहीं आए कि आपको अपनी गर्लफ्रेंड से क्या बात करना चाहिए तो फिर बात आगे बढ़ाने के लिए आप उससे सवाल पूछ सकते हैं! आप चाहे तो उससे उसके दिन के बारे में पूछ सकते हैं!

या फिर अगर आप चाहें तो आप लड़की से इंटरेस्टिंग सवाल भी पूछ सकते हैं जिससे कि आप उसे और ज्यादा जान सके।‌ आप लड़की से career, goal, hobby, sports, ethics, believe किसी भी चीज से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं।

#7. रोमांटिक बातें करें

लंबी बातचीत करने का secret तरीका यही है कि आप लड़की के साथ रोमांटिक बातें करें क्योंकि रोमांटिक बातें करने से ना तो आप बात करते हुए बोर होंगे और ना ही लड़की का इंटरेस्ट कम होगा। ‌

जब आप रोमांटिक बातें करें तब आप इस बीच लड़की के मूड को भी देखते रहे! अगर आपको लगे कि लड़की रोमांटिक बातें करने पर आपसे बातें अच्छे से सुन रहे हैं तभी आप इन बातों को जारी रखें। वरना टॉपिक को बदल दीजिए।

#8. करियर के बारे में बात करें

लड़की से बातचीत करते हुए लड़के बहुत ही कम इस चीज पर ध्यान देते हैं पर अगर आप लड़की से उसके करियर के बारे में बात करते हैं तो लड़की आपसे बातचीत करने में और भी ज्यादा इंटरेस्ट लेगी।

क्योंकि लड़कियों को करियर के बारे में बात करना बहुत अच्छा लगता है। तो आप अपनी बातों को आगे बढ़ाने के लिए लड़की से उसके गोल और फ्यूचर के बारे में बात कर सकते हैं और अपने बारे में भी उसे बता सकते हैं। इस तरह की बातें अगर आप करेंगे तो आपको समझ में नहीं आएगा कि कब एक-दो घंटे बीत गए है।

« बिना बात किये लड़की को Impress कैसे करें? जानें ये तरीका

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़कर आपने जाना कि लड़की से फोन पर लंबी बातें कैसे करें ? अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here