Home Pyar ka gyan लड़की पटाने का जादू | ये खास हुनर जो और लोग नहीं जानते!

लड़की पटाने का जादू | ये खास हुनर जो और लोग नहीं जानते!

0
लड़की पटाने का जादू | ये खास हुनर जो और लोग नहीं जानते!

लड़की पटाने का जादू: आज से कुछ साल पहले नौजवान लड़कों की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी थी। लेकिन अब लड़कों की सबसे बड़ी समस्या “लड़की” बन गई है।

लड़की पटाने का जादू

लड़कों की सारी बातें लड़कियों से शुरू होकर लड़कियों पर खत्म हो जाती हैं। लड़कों की बस यही कोशिश रहती है की किसी तरह उन्हें लड़की का अटेंशन मिल जाए। लड़कियों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए लड़का कुछ भी करने को तैयार है

सिंगल लड़के लड़की पटाने के लिए इतने बेकरार है की वो लड़की पटाने का जादू सीखने के लिए भी तैयार हैं। ‌शायद आप भी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए बहुत उतावले हैं।

इसीलिए जादू जैसे अंधविश्वासों पर विश्वास कर रहे हैं लेकिन आपको हकीकत से वाकिफ कराना मेरा काम है इसलिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

क्या होता है लड़की पटाने का जादू ?😍

लड़के चाहते हैं की उनकी भी कोई गर्लफ्रेंड हो। लेकिन अधिकतर लड़के लड़कियों के सामने आते ही नर्वस हो जाते हैं और उनसे बात नहीं कर पाते हैं। पर जो लड़के लड़कियों से ज्यादा शर्माते नहीं और उनसे बात भी कर लेते हैं।

ऐसे लड़कों को भी लड़कियों का अटेंशन नहीं मिलता है। क्योंकि लड़कियां जल्दी लड़कों को भाव नहीं देती हैं। इसीलिए लड़के ऐसा कोई मंत्र चाहते हैं जिससे लड़की को पूरी तरह से अपने वश में किया जा सके और उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाया जा सके।

अगर आपने गूगल पर ये सवाल सर्च किया है और इस पोस्ट को पढ़ने से पहले आपने इस बारे में कोई दूसरा पोस्ट पढ़ा है। तो आपको वहां आप को लड़की पटाने का जादू करने के लिए कुछ मंत्र भी मिल जाएंगे। लेकिन क्या ये मंत्र सही होते है! इस बारे में साइंस क्या कहती है चलिए जानते हैं।

लड़की पटाने के जादू के बारे में विज्ञान क्या कहता हैं ?

विज्ञान के अनुसार जादू जैसी कोई चीज नहीं होती है। अगर आप सोचते हैं की कोई मंत्र बोलकर या फिर किसी के आंखों में देखते हुए कुछ अजीबोगरीब मंत्र बोलकर आप उन्हें अपने वश में कर लेंगे।

तो ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि जादू जैसी कोई चीज होती ही नहीं है। अगर आपको कोई कह रहा है की ये मंत्र लड़की के सामने बोल दो तो लड़की आपकी दीवानी हो जाएगी। तो उसी समय समझ लीजिए की वो व्यक्ति झूठ बोल रहा हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी इंसान को चाहे वो लड़का हो या फिर लड़की वश में करने के लिए मंत्र बोलने से कुछ नहीं होता है।

साइंस मे साइकोलॉजी के क्षेत्र में किसी को भी वश में करने के लिए हिप्नोसिस या फिर यू कहें की वशीकरण का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी अपनी एक अलग विधि होती है!

उस विधि का इस्तेमाल करके अगर आप किसी को वश में करने की कोशिश करते हैं या फिर पटाने की भी कोशिश करते हैं। तो लड़की आप से पट सकती है पर ये कोई जादू नहीं बल्कि सिंपल साइंस है।

क्या लड़की पटाने का जादू सही में काम करता है ?

मान लीजिए आप सिंगल है और किसी लड़की का साथ पाना चाहते हैं। जिस वजह से आप ने लड़की को पटाने के लिए कुछ मंत्र भी याद कर लिए हैं या फिर Youtube देखकर वशीकरण के कुछ तरीकें को लड़की के सामने इस्तेमाल करने के बारे में सोचा है।

तो ऐसे में मंत्र तो आपके किसी काम नहीं आएगा और अगर आप वशीकरण के तरीके भी अपनाते हैं। तो भी आप लड़की को अपने वश में नहीं कर पाएंगे।

क्योंकि किसी को भी हिप्नोसिस से वश में करने के लिए बहुत सालों की प्रैक्टिस की जरूरत होती है और आज तक किसने इस काम में सफलता पाई है ये कहा नहीं जा सकता!

इसीलिए आपके लिए अच्छा यही होगा की आप लड़की पटाने के जादू जैसी चीजों पर विश्वास करना बंद कर दे। क्योंकि ये एक मिथ्या है जादू से कभी भी किसी को भी पटाया नहीं जा सकता है और ना ही किसी का प्यार पाया जा सकता है।

हो सकता है की इन बातों को जानने के बाद आपके मन में सवाल आए की जब लड़की पटाने का जादू नहीं होता है तो लड़की को कैसे पटाए ?

लड़की पटाने का जादू नहीं लड़की पटाने के तरीके जानिए ! 100% वर्किंग Gurantee

लड़की को मंत्र बोलकर अगर पटाया जा सकता तो दुनिया में इतने सारे लड़के सिंगल नहीं होते। इसलिए मंत्र, जादू, वशीकरण जैसी चीजों का चक्कर छोड़िए और लड़की को पटाने के ऐसे तरीके जाने हैं जिससे कोई भी लड़की आपको मना न कर पाएं।

1. लड़कियों से पहले खुद से प्यार कीजिए ! ❤️

3 idiot फिल्म में आमिर खान ने कहा था – ” बेटा नंबर के पीछे नहीं बल्कि एक्सीलेंस के पीछे भागो, अगर आप एक्सीलेंस के पीछे भागोगे तो नंबर झक मार के आपके पीछे आएगी। ” ये चीज लड़कियों पर भी लागू होती है।

अगर आप लड़कियों के पीछे भागते रहेंगे, तो कोई भी लड़की आपको भाव नहीं देगी। इसीलिए आप लड़की के पीछे मत जाइए बल्कि अपने ऊपर ध्यान दीजिए।

ये सोचिए की आपको लड़की पटाना क्यों है और अगर लड़की पट गई तो इससे आपकी जिंदगी में क्या बदलाव आ जाएगा।

जब आप इस बारे में ठहर कर सोचेंगे तो आपको समझ आएगा की लड़कियों के पीछे जाने का कोई मतलब नहीं हैं। आपको लड़की के पीछे ना जाकर अपने ऊपर काम करना चाहिए। क्योंकि जब आप अपने ऊपर काम करेंगे, अच्छी किताबें पढ़ेंगे, अच्छे लोगों को सुनेंगे।

तो इससे आपकी सोच बदलेगी आप खुद ही अपने प्यार में पड़ जाएंगे।

आपकी अच्छे पर्सनालिटी को देखकर जब आपको खुद से प्यार हो गया तो लड़की क्या चीज है! जादू या चमत्कार से कोई किसी से प्यार नहीं करता बल्कि किसी इन्सान या लड़की का अटेंशन खींचने के लिए या फिर प्यार पाने के लिए भी आप में कुछ बात होनी चाहिए।

2. देखिए क्या चीज आपको दूसरों से अलग बनाती है ?

जब आप किसी लड़की से बात करते हैं और वो लड़की आप में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेती है तो इसका कहीं ना कहीं कारण ये है की उसे आप में कुछ खास नहीं मिल रहा है।

मतलब अगर आपकी जिंदगी भी बाकी उन लड़कों के जैसी है जो सुबह से शाम तक सब कुछ छोड़-छाड़ कर लड़की को मैसेज करने में बिजी रहते हैं, उससे बात करने की राह तकते हैं। तो लड़की आप से कभी भी इंप्रेस नहीं होगी।

लड़की को इंप्रेस करने के लिए आप का भीड़ से अलग दिखना बहुत जरूरी है। आपको देखना होगा कि आप कैसी जिंदगी जीते हैं और अगर आप पाए कि आपकी जिंदगी भी बाकी लोगों की तरह है तो आज से ही अपने दैनिक जीवन को बदलने में लग जाइए।

अगर आपकी लाइफ में अभी भी कुछ अच्छा, सुन्दर नहीं है तो उसे लेकर आइये! कोई स्पोर्ट्स खेलिए, बॉडी फिट रखिये, अच्छी किताबें पढ़ें, कोई अच्छा काम करें! इस तरह जब आप एक बेहतर इन्सान बनेंगे तो लड़की आपकी तरफ आकर्षित तो होगी ही न!

3. पहले जानिए की आप लड़की को क्यों पटाना चाहते हैं ?

अगर आप किसी लड़के से पूछेंगे की वह लड़की को पटाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं ? तो किसी के पास भी ऐसा एक कारण नहीं होगा। जो ये सिद्ध कर सके की लड़की को सही उद्देश्य के लिए पटाया जा रहा है।

ज्यादातर लड़के लड़कियों को सिर्फ शारीरिक संबंध के लिए ही पटाते हैं। लड़की को पाना, उसे हासिल करना यही उनकी चाहत होती है। अगर आप भी सिर्फ लड़की का शरीर पाने के लिए उन पर जादू करने की इच्छा रखते हैं।

तो आप बिल्कुल गलत राह पर चल रहे हैं और इस राह पर चलने के बाद आप को सिर्फ पछतावा होगा। क्यों

कि अगर आपको किसी लड़की का शरीर मिल भी गया तो भी इससे आपकी जिंदगी नहीं बदलेगी, आप वही रहेंगे जो आप अभी हैं। ऐसे उद्देश्य से लड़की को पटाने से आपका जीवन वासना में लिपट कर ही रह जाएगा।

4. अपनी कमजोरी पर काम करना शुरू कर दीजिए !

ज्यादातर लोग अपनी कमजोरी से बचने के लिए ही लड़कियों के पीछे भागते हैं। वो अपने अंदर के खालीपन, नाकामयाबी को छुपाने के लिए लड़की का साथ ढूंढते हैं। ताकि लड़की की गोद में वो अपनी कमजोरी को भूल जाए।

जब इस तरह के लड़के किसी लड़की से संबंध बनाते हैं। तो उनका संबंध भी खोखला होता है क्योंकि लड़के के पास कुछ भी ऐसा नहीं होता है की लड़की उसकी प्रशंसा करें।

अगर आपकी हालत ऐसी है कि आप में ढेर सारी कमजोरी है, आपकी कमजोरी के वजह से आपका जीवन सही नहीं चल रहा है, तो अपने अकेलेपन को किसी लड़की से भरने की जगह!

इस समय का सही इस्तेमाल कीजिए और खुद को एक बेहतर इंसान बनाइए। 90% लोग जो लड़कियों के पीछे इसीलिए भागते हैं, ताकि वो सही काम करने से बच सके।

अगर आपकी सच में चाहत है की आपको कोई लड़की पसंद कर या प्यार करें तो पहले आप को अपने कमजोरी को जीतना होगा और एक भागे हुए खिलाड़ी की तरह नहीं बल्कि एक जांबाज खिलाड़ी की तरह अपनी कमजोरी से लड़ना होगा।

5. आप के जीवन का लक्ष्य क्या है ?

क्या लड़की के ऊपर काला जादू, टोना! टोटका करके इन हरकतों से आपकी कोई गर्लफ्रेंड बन पायेगी?

क्या लड़की को हासिल कर लेने से आपकी जिंदगी का उद्देश्य पूरा हो जाएगा। क्या आप इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस दुनिया में आए हैं।

शायद आपको मेरी बातें थोड़ी अजीब लग रही होंगी। पर अगर आप मेरी बातों को ध्यान से पढ़ें तो आप समझेंगे कि आपने लड़की को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया है।

अगर आपके जीवन का लक्ष्य सिर्फ एक लड़की है, तो आप को कोई लड़की नहीं मिलेगी। क्योंकि लड़की भी उसी लड़के को पसंद करती हैं जिसमें पसंद करने के लिए कुछ होता है।

इसलिए सही काम को अपना लक्ष्य बनाइए, अच्छी जिंदगी जीने की कोशिश कीजिए, सही काम कीजिए, वो कीजिए जो करना जरूरी है! जब आप एक अच्छी जिंदगी जीने लगेंगे तो लड़कियां खुद आपके पीछे आएगी।

6. लड़की को पटाने की जगह उससे प्यार कीजिए!

कुछ लड़के दूसरों को दिखाने के लिए गर्लफ्रेंड बनाते हैं, तो कुछ लड़के टाइम पास करने के लिए गर्लफ्रेंड बनाते हैं, वही कुछ लड़कें अपनी शारीरिक जरूरत को पूरा करने के लिए गर्लफ्रेंड बनाते हैं।

अगर आप किसी लड़की को इस तरह के उद्देश्य की पूर्ति के लिए गर्लफ्रेंड बनाते हैं।

तो ये बिल्कुल भी सही नहीं है। क्योंकि ऐसा करके अपना सिर्फ लड़की के साथ बल्कि अपने साथ भी गलत करेंगे।

अगर आप चाहते हैं की आपकी जिंदगी में कोई लड़की हो तो उसे इंप्रेस करने की जगह उसे प्यार कीजिए। उसके बारे में अच्छा सोचिए, उसकी भलाई करने के प्रयास कीजिये!

ध्यान दें, जब आप लड़की से प्यार करेंगे उसके बारे में अच्छा सोचेंगे, तो आप खुद भी एक अच्छे इंसान बन जाएंगे। क्योंकि किसी का अच्छा करने के लिए पहले खुद अच्छा बनना पड़ता है।

7. लड़की की भलाई कीजिए!

अगर आप अपने ऊपर काम करते हैं आपके जीवन में सब कुछ सही चल रहा है आपकी जिंदगी ऐसी है जो किसी भी लड़की को आकर्षित कर सकती है आपकी मानसिकता ऐसी है जिससे कोई भी प्रभावित हो सकता है।

तो आपको लड़की को इंप्रेस करने के बारे में या फिर उसे पटाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए बल्कि आपको लड़की का भला चाहना चाहिए। देखिए जिस लड़की को आप पसंद करते हैं अगर उसके जीवन में किसी तरह की कोई समस्या है तो उसे ठीक करने की कोशिश कीजिए।

जैसे मान लीजिए जिस लड़की को आप पसंद करते हैं वो पढ़ने में कुछ खास अच्छी नहीं है, पर आप पढ़ने में अच्छे हैं। तो आप बिना किसी स्वार्थ के लड़की की मदद कर सकते हैं और उसे पढ़ा सकते हैं।

इसी तरह अगर लगता है कोई लड़की है जिसे जॉब की जरूरत है तो उसे नौकरी दिलाने में मदद कीजिये इस तरह जब आप बिना किसी मतलब के लड़की की मदद करेंगे तो लड़की भी आपको पसंद करने पर मजबूर हो जाएगी।

किसी लड़के को अपने प्यार में कैसे फसाए? जानें सच्चाई!

अंतिम शब्द 

दोस्तों किसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए लड़की पटाने का जादू, टोना टोटका इस तरह की चीजों के बारे में सोचना बंद कीजिए। लड़की को अगर आप पटना ही चाहते हैं तो सही और प्रैक्टिकल तरीके से लड़की को इंप्रेस कीजिए ना कि अंधविश्वास से।

इस आर्टिकल में बताई गई बात अगर आपको अच्छी लगी हो तो उसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए। ‌

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here