
दोस्तों, जब भी हम प्यार की बात करते हैं तो हमारे मन में हीर रांझा, लैला मजनू जैसे प्यार के सूरमाओं के नाम आते हैं और हमारी यही चाहत होती है की हम उनकी तरह प्यार करें और हमारा प्रेम भी अमर प्रेम हो। इस वजह से लड़कों के मन में कई बार ये सवाल आता है की लड़की को प्यार कैसे करते हैं ?
अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते हैं या फिर आप अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार करने के तरीके जाना चाहते हैं इसलिए आप इस पोस्ट तक पहुंचे हैं, तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
हो सकता है की जिस उद्देश्य से आप ने ये सवाल पूछा था। हमारा जवाब आप के उस उद्देश्य की पूर्ति न करे। पर इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप लड़की से प्यार करने का सही तरीका जान पाएंगे।
Table of Contents
लड़की को प्यार कैसे करते हैं ?
अगर आप लड़की को प्यार करने के बारे में इतना सोच रहे हैं। तो इसका मतलब यही है की आप लड़की से सच में प्यार करते हैं। पर जिस तरह से लोग प्यार करने का मतलब समझते हैं। असल में प्यार वैसे नहीं होता, प्यार करने के लिए आपको प्यार करना सीखना पड़ता है!
शायद ये बात आपको थोड़ी अजीब लगे कि प्यार करना भी भला कोई सिखाने वाली चीज है। लेकिन हां, प्यार करना सचमुच सीखा जाता है और जो लोग प्यार करना सीखते हैं वही लोग सच में प्यार कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी प्यार करना सीखना चाहते हैं तो इन बातों को ध्यान में रखें!
1. खुद को प्यार करने के काबिल बनाइए!
प्यार करने के लिए पहले खुद प्यार करने के काबिल बनना बहुत जरूरी है। अगर आपको लग रहा है कि मैं यहां आपको अपने पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर या फिर अपने लुक्स पर काम करने के लिए बोल रही हूं तो ऐसा नहीं है।
चलिए इस एक उदाहरण से समझते हैं मान लीजिए कोई लड़का है जो हमेशा दुखी रहता है, कंप्लेंट करता रहता है, किसी भी चीज में अच्छा नहीं है, अपनी लालसाओं में डूबा रहता है।
ऐसे में अगर ये लड़का जब किसी लड़की से प्यार करेगा, तो आप बताइए वो उसे क्या देगा ? जाहिर सी बात वही चीज देगा जो उसके पास है। मतलब निराशा, दुख, चिंता!
इसलिए दूसरे से प्यार करने से पहले आपको अपनी परेशानियों को, अपनी तकलीफों को ठीक करना होगा कहने का तात्पर्य यह है कि दूसरे से अगर आपको प्यार करना है तो उससे पहले आपको खुद से प्यार करना होगा। जब खुद से प्रेम करने लगेंगे तो आपके पास सामने वाले को भी देने के लिए बहुत सारा प्रेम होगा।
2. तारीफ करने वाला नहीं बल्कि आलोचक बनिए !
प्यार करने का मतलब लोग यही समझते हैं कि जिस लड़के से या फिर लड़की से वो प्यार करते हैं उन्हें खुश करने के लिए तारीफ के कुछ शब्द बोल दे! पर सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति ऐसा कभी भी नहीं करेगा।
क्योंकि जो लोग सच में प्यार करते हैं, वो अपने प्रेमी को या फिर प्रेमिका को खुश करने से ज्यादा उन्हें सच की तरफ ले जाते हैं।
एक सच्चा प्रेमी ये नहीं कहेगा कि आप बहुत खूबसूरत हैं! बल्कि अगर आपने कुछ दुर्गुण है तो आपका प्रेमी आपकी खूबसूरती से ज्यादा आपको आपकी कमियां दिखाएगा।
क्योंकि जो व्यक्ति आप से सच में प्यार करेगा, वो आपको आपके कमियों के साथ नहीं देख पाएगा। उसकी हमेशा यही कोशिश होगी कि आप में जो भी कमी है वो दूर हो जाए और आप एक बेहतर इंसान बन पाए।
ऐसे में अगर आप किसी को प्यार देना चाहते हैं, तो आपको उसकी तारीफ करने से ज्यादा उन्हें सच्चाई से वाकिफ कराना चाहिए। क्योंकि एक सच्चा प्रेमी यही करता हैं।
3. प्यार है, तो आजादी दीजिए!
जब हम किसी से प्यार करते हैं तो हम उन्हें अपने साथ रखने के लिए या फिर यूं कहें कि अपने पास रखने के लिए उन पर अलग-अलग तरह की पाबंदी लगा देते हैं। ताकि वो इंसान हमें छोड़कर किसी दूसरे के पास न जाए।
पर प्यार में ऐसा नहीं होता! क्योंकि प्यार का मतलब है आजादी देना! आप जिस इंसान से प्यार करते हैं आपको उसे इंसान को मुक्ति देना होता है। ऐसे में अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उन्हें आजादी देना चाहिए।
आपने देखा होगा आज कर लोग एक दूसरे के मोबाइल का पासवर्ड अपने पास रखते हैं। दूसरा कहां गया है, नहीं गया है! हर चीज की खबर रखते हैं।
तो क्या यह प्यार है। नहीं! ये प्यार नहीं है क्योंकि इसमें इंसान के पास आजादी नहीं है। यार आजादी देने का नाम है अगर आप प्यार के नाम पर किसी की आजादी छीनते हैं। तो वो प्यार है, ही नहीं।
4. प्यार और आकर्षण में फर्क समझिए
जब तक आप प्यार और आकर्षण को एक समझते रहेंगे तब तक आप किसी से भी प्यार नहीं कर पाएंगे। प्यार और आकर्षक दोनों में बहुत ज्यादा अंतर होता है! कई बार लोग आकर्षण को ही प्यार समझ लेते हैं पर आकर्षक कभी प्यार हो ही नहीं सकता है।
जब आपको प्यार होगा, तो आप अपने प्रेमी के भलाई, उनके उन्नति के बारे में सोचते हैं। लेकिन जब आपको किसी से आकर्षण होगा तो आप यही सोचेंगे की उनसे मुझे क्या मिल सकता है, मैं कैसे खुश हो सकता हूं।
प्यार में लोग दूसरों के बारे में सोचते हैं लेकिन आकर्षण में लोग खुद के बारे में सोचते हैं।
ऐसे में आपके लिए जानना बहुत जरूरी है कि जिस इंसान से आप प्यार करना चाहते हैं आपको उस व्यक्ति के प्रति प्रेम है या आकर्षण।
अगर आकर्षण है तो आप उन्हें कभी भी प्यार नहीं कर सकते आप उनका शोषण ही करेंगे और अगर आप को प्रेम है तो कोई आपको उनसे प्रेम करने से रोक नहीं सकता है।
5. प्यार के नाम पर शोषण मत कीजिए!
ऐसा हो सकता है की जब आप अपने सवाल का जवाब ढूंढते हुए इस आर्टिकल तक आए थे तब आप चाह रहे होंगे की कोई ऐसा तरीका पता चल जाए जिससे आप लड़की के साथ रोमांटिक हो सके या फिर उसके साथ रोमांटिक बातें कर सके।
देखिए रोमांस और प्यार दोनों बहुत ही अलग चीज है। रोमांस बहुत ही मजेदार चीज है लेकिन वो प्यार नहीं हैं। इसलिए आपको रोमांस को प्यार से नहीं जोड़ना चाहिए।
अगर आपको किसी लड़की के साथ रोमांस करना है, तो आप ये मत कहिए की आपको प्यार करना है बल्कि साफ कहिए कि मुझे रोमांस करना है।
सच बोलने में बड़ी हिम्मत लगती है, अगर आप ये हिम्मत करेंगे। कभी आप एक सच्चे इंसान और प्रेमी बन पाएंगे। ऐसा नहीं है कि जो इंसान सच्चा प्यार करता है वो रोमांस नहीं करता। जब आप अपने प्यार के बारे में सिर्फ अच्छा सोचते हैं उनकी भलाई करते हैं।
तो फिर यह सारी बातें इतनी मायने नहीं रखती और रही बात शारीरिक संबंध की तो जिस इंसान के साथ आपकी मानसिकता मिलने लगी। आपके विचार मिलने लगे, उनके साथ शरीर का मिलना कोई मुश्किल नहीं है।
अंतिम शब्द
दोस्तों इस लेख में आपने जाना की लड़की को प्यार कैसे करते हैं ? इस आर्टिकल में मैंने आपको जो बातें बताई है आप उसकी गहराई को समझने की कोशिश कीजिए।
हो सकता है की यह बातें एक बार में आपको समझना न आयें, तो दोबारा बातों को ध्यान से पढ़ें। एक बार अगर आपने इन बातों को समझ लिया तो फिर आपकी पूरी जिंदगी बदल जाएगी। इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।