Home Pyar ka gyan लड़की को खुश कैसे रखें? झूम उठेगी ये सीक्रेट जान लो!

लड़की को खुश कैसे रखें? झूम उठेगी ये सीक्रेट जान लो!

0
लड़की को खुश कैसे रखें? झूम उठेगी ये सीक्रेट जान लो!

लड़की को खुश कैसे रखें: जब कोई लड़का किसी लड़की से प्यार करता है तो वो यही दावा करता है की मैं तुम्हें हमेशा खुश रखूंगा। जिस वजह से लड़के के ऊपर लड़की को खुश रखने की जिम्मेदारी आ जाती हैं।

लड़की को खुश कैसे करें

पर क्योंकि लड़कों को लड़की को खुश रखने का तरीका पता नहीं होता। जिस वजह से वो लड़की को खुश नहीं रख पाता है।

आप जिस लड़की को प्यार करते हैं अगर आप उसे खुश रखना चाहते हैं, उसे हमेशा हंसते मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको लड़की को खुश रखने के ऐसे तरीके बताएंगे‌।

जिससे आप लड़की को सिर्फ कुछ समय के लिए ही नहीं बल्कि उम्र भर के लिए खुशी दे सकते हैं। चाहे आप लड़की के साथ हो या ना हो, अगर इन बातों को समझ कर आपने इसे अपने जीवन में उतार लिया। तो सिर्फ लड़की ही नहीं बल्कि आप भी खुशी से अपना जीवन जी पाएंगे।

लड़की को खुश कैसे रखें? जानें ये 5 ख़ास बातें!

हर लड़का यही चाहता है की जिस लड़की से वो प्यार करता है वो उसे दुनिया भर की खुशियां लाकर दें। जिसके लिए लड़का बहुत मेहनत भी करता है और लड़की को हर तरह से खुश रखने की कोशिश करता है। लेकिन प्यार करने का मतलब यह नहीं होता हैं की आप जिससे प्यार करते हैं आप उन्हें खुशी दें।

इसका मतलब आप ये मत समझ लीजिएगा कि मैं आपको अपने प्यार को दुख देने के लिए बोल रही हूं। क्योंकि प्यार में ना तो अपने प्रेमी को सुख दिया जाता है और ना ही उन्हें दुख दिया जाता है।

बल्कि प्यार तो मुक्ति का नाम है! अगर आप अपने प्यार को उसकी कमजोरीयों से, उसके बंधनों से मुक्त कर देते हैं तो वही असली खुशी है।

अगर मेरी बात आपको समझ नहीं आ रही है, तो नीचे मैंने आपको जो पॉइंट्स बताए हैं। उसे पढ़ने के बाद आपको भली-भांति समझ आ जाएगा की मैं आपको क्या कहने का प्रयास कर रही हूं।

1. आप लड़की को क्यों खुश करना चाहते हैं ?

इंसान कभी भी कोई काम बिना स्वार्थ के नहीं करता है। शायद बात थोड़ी कड़वी लगे लेकिन जब आप लड़की को खुश करने के बारे में सोचते हैं। तब इसके पीछे आपका भी कोई ना कोई स्वार्थ छुपा होता है।

हो सकता है आप लड़की को इसलिए खुश रखना चाहते हो ताकि वो कभी आपको छोड़कर ना जाए, ऐसा भी हो सकता है कि आप लड़की को खुश रखने के बदले उससे शारीरिक सुख पाना चाहते हों।

ये बातें बहुत ही आंतरिक होती हैं। हम इसके बारे में सोचते भी नहीं है, लेकिन अगर आपने खुद से पूछा ही है कि लड़की को खुश कैसे रखें?

तो ये सवाल आपको खुद से एक बार जरूर पूछना चाहिए कि आप लड़की को क्यों खुश रखना चाहते हैं? अगर आप खुद से इमानदार होंगे तो आपको वैसा ही जवाब मिलेगा जैसा मैंने आपके ऊपर बताया है।

ऐसा जवाब मिलने पर आपको दुखी नहीं होना चाहिए बल्कि यही मौका है कि आप अपने सोच को बदलें। क्योंकि ऐसा करने से आप न सिर्फ लड़की को सच्ची खुशी दे पाएंगे बल्कि खुद भी खुश रह पाएंगे।

2. लड़की को खुश रखने की कोशिश मत कीजिए!

आपने देखा होगा कि लड़के लड़की को खुश करने के लिए ना जाने क्या-क्या करते हैं। वो लड़की को शॉपिंग पर ले जाते हैं, उनके ऊपर पैसे लूटाते हैं, जो चीज लड़की को चाहिए होती है। लड़के वो सब कुछ लड़की को देने की कोशिश करते हैं।

पर आप बताइए ये चीज देने के बाद भी क्या लड़की खुश होती है ? क्या संबंधों में लड़ाई झगड़े नहीं होते ? होते हैं, क्योंकि इन चीजों से असल में कोई खुश नहीं मिलती है।

अगर आप इन चीजों से लड़की को खुश करने की कोशिश करते भी हैं तो लड़की सिर्फ कुछ समय के लिए ही खुश होगी। इसीलिए इन चीजों से लड़की को खुश करने का कोई मतलब ही नहीं है।

3. क्या आपको खुशी का मतलब पता है ?

लोगों को यही लगता है की खुशी का मतलब ये है कि जिसे जो चाहिए वो दे दिया जाए। खासकर लड़के यही समझते है! अगर उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी उनसे शॉपिंग करने के लिए कहती है तो वो उन्हें शॉपिंग करवा देते हैं।‌ अगर लड़की ने कोई और फरमाइश की तो वो उसे भी पूरा कर देते हैं।

ये सोच कर कि लड़की खुश हो जाएगी। पर लड़की तब भी खुश नहीं होती है क्योंकि मनुष्य का मन कभी भी संतुष्ट नहीं होता।

एक इच्छा पूरी हुई नहीं कि दूसरे इच्छा आ जाती है। इसलिए अगर आप किसी का मतलब इच्छाओं की पूर्ति समझते हैं तो आप कभी भी खुश नहीं रह पाएंगे और ना ही लड़की को खुश रख पाएंगे।

असली खुशी सच्चाई में है, मुक्ति में हैं। क्या कभी आपने किसी संत को देखा है वो बड़ा ही साधारण जीवन जीते है।

साधारण खाना खाते हैं और उनका जीवन यापन करने का ढंग भी बहुत साधारण सा होता है। पर उनके अंदर खुशी इतनी ज्यादा होती है, जितना दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पास भी ना हो।‌

ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि वो अपने मन को जान चुके होते हैं, वो इंसानी प्रवृत्तियों को अच्छे से समझ चुके होते हैं।

ऐसे में अगर आपको लड़की को खुश रखना है तो उसके लिए आपको खुशी के असली मतलब को समझना होगा।‌ जब आप खुशी का मतलब समझ लेंगे तब आपको किसी को खुश रखने की जरूरत ही नहीं होगी आप उन्हें सच्चाई देकर सदैव के लिए खुश रख सकते हैं।

4. लड़की को सच की तरफ ले जाइए!

सच्चाई में ही आनन्द है!

अगर आपने खुशी का मतलब समझ लिया है और आप प्रेम करना जानते हैं तो आप लड़की को खुश रखने के बारे में नहीं सोचेंगे। बल्कि लड़की को सच्चाई देने का प्रयत्न करेंगे।

वो चीज करें जो लड़की के लिए अच्छी हो। जिससे लड़की अपने जीवन में ऊंचाइयों को छू सकें। उदाहरण के लिए कोई लड़की पढ़ाई कर रही है और आपकी गर्लफ्रेंड है तो जाहिर सी बात उसकी ख़ुशी इस बात में नहीं है की आप उसे फोन या अंगूठी जैसा कोई कीमती उपहार दें।

बल्कि उसे सच्ची ख़ुशी देने का अर्थ है की आप उसकी पढ़ाई में मदद करें ताकि वो अपनी जीवन में कुछ बेहतर कर पायें।

देखिये, अगर आप सच्चे प्रेम का मतलब समझते हैं तो आपको लड़की को खुश रखने की कोई जरूरत ही नहीं है और अगर आप सच्चे प्रेम का मतलब नहीं जानते हैं। तो आपको पहले प्रेम को समझना चाहिए।

5. लड़की सबसे ज्यादा खुश कब होती है?

लड़कियों को खुद पता नहीं होता है की वो सबसे ज्यादा खुश कब होती है। लड़कियों का मन पल पल में बदलता है अगर आप लड़की को खुश रखने की कोशिश करेंगे, तो आप की हालत खराब हो जाएगी पर लड़की आपकी कोशिशों से खुश नहीं होगी।

अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उन्हें खुश रखना होगा ऐसा जरूरी नहीं है। आप लड़की को अपना प्यार दीजिए, उसकी भलाई कीजिए, लड़की के लिए जो कुछ भी अच्छा आप कर सकते हैं।

वो सारी चीजें कीजिए अगर आपने ऐसा किया। तो लड़की आपको लड़की को खुश रखने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी‌। क्योंकि लड़की समझ जाएगी की आप उसे औरों की तरह झूठी ख़ुशी नहीं देना चाहते, बल्कि आप उसे वो देना चाहते हैं जिससे वास्तव में भलाई होगी।

यकीन मानिए अगर कोई लड़की समझ गयी की ख़ुशी से ज्यादा जरूरी है इन्सान की भलाई तो समझ लीजिये वो लड़की आपके लिए एक बेहतरीन इन्सान है! उसे आपको नहीं छोड़ना चाहिए।

अंतिम शब्द 

मुझे आशा है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे की लड़की को खुश कैसे रखें ? सच से बड़ा कोई सुख नहीं है! अगर आप लड़की को सच्चाई दे सकते हैं, तो आप यह मान लीजिए कि आपने लड़की को दुनिया भर की खुशियां दे दी।

इस आर्टिकल में बताई गई बातें आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here