Home Pyar ka gyan लड़की को इम्प्रेस करने करने के SMS| आप भी जानें

लड़की को इम्प्रेस करने करने के SMS| आप भी जानें

0
लड़की को इम्प्रेस करने करने के SMS| आप भी जानें

ज्यादातर लड़के लड़कियों की बातें sms पर ही होती हैं। पर क्योंकि मैसेज में खुलकर बातें कर पाना लड़कों के लिए काफी मुश्किल होता हैं, इसलिए लड़के लड़की को इम्प्रेस करने करने के SMS ढूंढते हैं। ताकि उन्हें मैसेज में लड़की को इंप्रेस करने का ऐसा तरीका पता चल जाए जिससे लड़की चाह कर भी उन्हें मना ना कर पाए।

लड़की को इम्प्रेस करने करने के SMS

अगर आप भी किसी लड़की से मैसेज में बात करते हैं और आप उस लड़की को इंप्रेस करने के लिए ladki ko impress karne ke sms की तलाश में है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको मैसेज में लड़की को इंप्रेस करने का तरीका बताएंगे।

हो सकता है की आपको पोस्ट पढ़ते हुए लगे की आपको आपके सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है। लेकिन यकीन कीजिए अगर आप ने इस पोस्ट को पूरा पढ़ लिया तो आपको कभी भी ये सवाल दोबारा पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लड़की को इम्प्रेस करने करने के SMS| जानकर खुश हो जायेंगे!

लड़की को इंप्रेस करने के लिए आप इस तरह के SMS का इस्तेमाल कर सकते हैं –

• तुम बहुत ही खूबसूरत है लेकिन तुम्हारी खूबसूरती से ज्यादा सुंदर तुम्हारे गुण हैं।

• तुम मेरे लिए बहुत ही खास हो, मुझे पता ही नहीं चला की कब तुम मेरी जिंदगी बन गई।

• तुम खूबसूरत से ज्यादा खूबसूरत हो, तुम्हें जब भी देखता हूं मुझे समय का ख्याल ही नहीं रहता हैं।

• तुमसे कहना तो बहुत कुछ चाहता हूं, लेकिन शब्द है कि दिल से निकलते ही नहीं।

• अगर मैं कुछ नहीं बोल पा रहा हूं तो तुम ही बोल दो ना! वैसे पता नहीं है क्या लेडिस फर्स्ट।

• मैं तुम्हें बहुत ही ज्यादा पसंद करने लगा हूं, पता नहीं कब से!

• दिल में बहुत कुछ चलता है, सोचता हूं कि बोल भी दूं। पर डरता हूं कहीं तुम्हें खो ना दूं।‌

• हालत ऐसी हो गई है कि बोले बिना रहा नहीं जाता और बोलने की हिम्मत भी नहीं है।

• हो सकता है कि दूसरे लड़के तुम्हें बहुत सारी खुशियां ला कर दे, लेकिन अगर तुम मेरा हाथ पकड़ोगी। तो मैं तुम्हें सच की तरफ ले जाऊंगा।

• आप मेरी जिंदगी में बहुत ही खास बन गई हो।

• मैं अपने आप को खो सकता हूं, लेकिन मैं आपको नहीं खो सकता।

• मुझे लगता है भगवान ने बड़े ही फुर्सत से आपको बनाया होगा वरना कोई इतना प्यार कैसे हो सकता है।

• आप बहुत अच्छी हैं और मुझे लगता है, इसी अच्छाई से मुझे प्यार हो गया है।

• जब से आपसे मिला हूं तब से लगता है कि जिंदगी को मंजिल मिल गई।

• आप चोर हो क्या ? मेरा दिल क्यों चुरा रही हो !

• मैं सोते-रोटी हर समय बस आपके बारे में ही सोचता हूं लड़की हो या परी जब देखो मेरे सपनों में आती हो।

Note – इस तरह की बातें अगर आप ने लड़की से कहीं तो लड़की इन बातों से खुश हो सकती है। लेकिन आपका उद्देश्य लड़की को खुश करना नहीं होना चाहिए बल्कि प्यार में इन्सान का उद्देश्य खुद का और लड़की की भलाई करना होना चाहिए।

लड़की की परेशानियों को अपनी परेशानी समझ कर सुलझाने की कोशिश कीजिए। अगर आपने ऐसा कर लिया तो फिर आपको लड़की को इंप्रेस करने के लिए किसी एसएमएस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लड़के लड़की को SMS पर इंप्रेस करने की कोशिश क्यों करते हैं?

वैसे तो लड़कियां ज्यादातर लड़कियों को आमने-सामने ही बातचीत करना पसंद करते हैं। पर हर समय लड़की से मिलकर या फिर कॉल पर बातें नहीं हो सकती हैं। इसीलिए लड़कों को मैसेज में ही लड़की को इंप्रेस करना पड़ता हैं।

कुछ लड़कों के लिए sms में बात करना जहां काफी मुश्किल होता है। वहीं कुछ लड़के मैसेज में काफी अच्छे से अपने दिल की बात लड़की को बोल पाते हैं। लेकिन जब बात लड़की को इंप्रेस करने की होती हैं, तो लड़को को समझ नहीं आता है कि उन्हें आगे क्या कहना चाहिए।

पर मानो या ना मानो, मैसेज में लड़की से कुछ भी बोल पाना मिलकर या फिर कॉल पर बोल पाने से आसान होता है।

इसीलिए लड़के चाहते हैं कि उन्हें कोई ऐसा तरीका पता चल जाए। जिससे वो मैसेज में भी लड़की से आराम से अपने दिल की बात बोल पाए। अगर आप भी कुछ ऐसा ही चाहते हैं तो आगे जो बातें मैं आपको बताने वाली हूं उसे ध्यान से पढ़ें!

लड़की को इंप्रेस करने वाले sms के बारे में जानने से पहले ये बातें जान लीजिए! अगर आप को किसी लड़की को इंप्रेस करना है। तो उससे पहले आपको इन बातों को समझना बहुत जरूरी है –

1. आप लड़की को sms में इंप्रेस क्यों करना चाहते हैं ?

लड़की को मैसेज करके इंप्रेस करने की अगर आपकी इच्छा हुई है। तो फटाफट लड़की को एसएमएस करके इंप्रेस करने से पहले आपको जरा रुक कर ये सोचना चाहिए की आप लड़की को इंप्रेस क्यों करना चाहते हैं ? क्या वो लड़की आपको पसंद है ?

क्या उस लड़की की बातें आपको अच्छी लगती है? आपको लड़की की सुंदरता मोहित करती है या फिर उसकी क्वालिटी पहले आप को ये सोचना चाहिए।

जो कि लोग सोचते नहीं हैं। ‌उन्हें बस किसी तरह से लड़की को इंप्रेस करना होता है और वो बिना सोचे समझे कि लड़की कैसी है, उनके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी‌‌।

लड़के, लड़की को इंप्रेस करने में लग जाते हैं और अगर उस लड़की के साथ उनका रिलेशन बन जाता है। तो फिर उन्हें समझ आता है कि जैसी लड़की वो अपने जीवन में चाह रहे थे, ये लड़की वैसी नहीं हैं।

उसके बाद संबंधों के बीच में नफरत आ जाती है और लोग एक दूसरे को मारने काटने को भी तैयार हो जाते हैं। ये सारी चीज क्यों करना है भाई!

आप लड़की को इंप्रेस करने से पहले भी तो सोच सकते हैं की लड़की को इंप्रेस करना आपके लिए सही रहेगा या नहीं। या फिर आपको इस तरह से सोचना चाहिए की आपको लड़की की जरूरत क्यों है?

क्या आप अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं? या फिर लड़की से बात करके अपनी लाइफ को पहले से बेहतर करना चाहते हैं? चाहे इरादा जो भी हो आपको ये पता होना चाहिए!

2. अगर लड़की इंप्रेस हो गई, तो उसके बाद क्या ?

चलो मान लेते हैं की मैं आपको लड़की को इंप्रेस करने के लिए कुछ बहुत ही इंटरेस्टिंग sms की लिस्ट दे देती हूं और आप उस लिस्ट के sms का इस्तेमाल करके लड़की को इंप्रेस कर भी लेते हैं। मान लीजिए लड़की इतनी इंप्रेस हो गई कि वो आप की गर्लफ्रेंड बनने के लिए मान गई।

तो आप सोचिए अगर लड़की आपकी गर्लफ्रेंड बन गई तो आप के जीवन में क्या बदलाव आ जाएगा ? क्या आप के जिंदगी का अकेलापन खत्म हो जाएगा? क्या आप को वो खुशी मिल जाएगी, जो आप तलाश कर रहे थे।

क्या जिंदगी में लड़की आ जाने से आप तरक्की के रास्ते में चलने लगेंगे।

अगर लड़की को इंप्रेस करने से आप के जीवन में सब कुछ अच्छा होता है। आप के अंदर अच्छे बदलाव आते हैं, आप अपने जीवन में ऊंचाइयों को छूने लगते हैं।

तो आप शौक से एक क्या, दस sms करके लड़की को इंप्रेस कीजिए। अगर आपको लगे की लड़की को इंप्रेस करने से भी आपके जीवन में कोई बदलाव नहीं आ रहा है।

तो लड़की को इंप्रेस करने में अपना समय बर्बाद करने से अच्छा है कि आप कोई सार्थक काम करें। कोई ऐसा काम करें जिससे आप बेहतर हो।

अपनी कमजोरियों को देखिये, इमानदारी से अपनी कमियों को सुधारने में और बेहतर इन्सान बनने की दिशा में काम करिए इससे बेहतर शायद ही आपकी जिन्दगी में कुछ और हो सकता है!

3. क्या प्यार भरा sms करना काफी है?

अगर आपने गूगल पर लड़की को इंप्रेस करने वाले SMS सर्च किया हैं। तो इसका मतलब यही है की आपको लगता है की लड़की आपके प्यार भरे मैसेज से लड़की आपकी दीवानी बन जाएगी।

अगर आप ऐसे सोचते हैं तो ये बहुत बड़ी बेवकूफी है क्योंकि कोई भी लड़की सिर्फ बातों से इंप्रेस नहीं होती है।

अगर आपके अंदर अच्छे गुण नहीं होंगे, कुछ ऐसा नहीं होगा जिसकी प्रशंसा की जा सके या फिर आपका आचरण अच्छा नहीं होगा।

तो आप लड़की से जितनी भी प्यारी बातें कर लीजिए लड़की कभी भी आपसे इंप्रेस नहीं होगी। क्योंकि बातें सिर्फ बातें होती हैं, असल जिंदगी में लड़की ऐसे लड़कों से इंप्रेस होती है।

जो अपने जीवन में कोई अच्छा काम करता है या जिनके पास कोई अच्छा लक्ष्य होता है। अगर आपके पास कोई काम नहीं है और आप लड़की को प्यारे प्यारे मैसेज भेज कर सोच रहे हैं कि लड़की इंप्रेस हो जाएगी, तो ऐसा नहीं होने वाला है।

लड़कों की बातें लड़कियों को तब अच्छी लगती है जब बातों के अलावा भी लड़कों के पास दिखाने के लिए क्वालिटीज होती हैं। इसलिए अगर आपको लड़की को इंप्रेस करना है तो आपको लड़की पटाने वाले SMS ढूंढने की जगह खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

आपको कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे की लड़की आपकी तरफ आकर्षित हो!

4. sms करके लड़की को इंप्रेस करने से क्या उसका भला हो जाएगा ?

लड़की को प्यार भरे मैसेज भेज कर आप उसे कुछ देर के लिए खुश कर सकते हैं। मान लीजिए लड़की की फोटो पर कमेंट करके आपने उसे 2 मिनट के लिए खुश कर दिया। लेकिन क्या इससे लड़की के जीवन में आनंद आ जाएगा ? क्या उसकी खुशी कभी खत्म नहीं होगी।

और सबसे जरूरी बात लड़की को flirty मैसेज भेजने से क्या आप लड़की के परेशानियों को कम कर देंगे? नहीं ना! इसलिए मैंने कहा romantic या फिर पटाने वाले मैसेज से लड़की को इंप्रेस नहीं किया जा हैं।

जरा आप सोच कर देखिए, जिस लड़की को आप पटाना चाहते हैं। वो लड़की अपने पैरों पर खड़ी नहीं है, self independent नहीं हैं, लेकिन उसे पैसों की जरूरत है।

तो क्या ऐसे में उसे लड़की को प्यार भरे मैसेज करने से वो इंप्रेस हो जाएगी या फिर अगर आप लड़की को बनाने के लिए कुछ करते हैं तो लड़की उससे इंप्रेस होगी। जाहिर सी बात है, लड़की उस चीज से इंप्रेस होगी जो उसके भले की है।

इसलिए लड़की की भलाई को अपना उद्देश्य बनाइए। देखिए आप लड़की की कैसे मदद कर सकते हैं, कैसे आप लड़की को ऊंचा ऊपर उठने में उसकी मदद कर सकते हैं।

लड़की मैसेज या फिर किसी की बातों से नहीं बल्कि आपके अच्छे व्यवहार से, बुद्धि से इंप्रेस हो सकती हैं। इसलिए इन चीजों पर खास ध्यान दीजिए।

प्यार के बाद क्या होता है? जानें प्रेम के बाद की कहानी!

अंतिम शब्द

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको लड़की को इम्प्रेस करने करने के SMS आपको पता चल गया होगा। इस तरह के एसएमएस भेजकर लड़की को इंप्रेस करने का कोई मतलब नहीं है। अगर आप लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो आपको लड़की के लिए कुछ ऐसा करना चाहिए, जो बाकी लड़के न हीं कर रहे हैं।

आर्टिकल में बताई गई जानकारी पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here