Home Pyar ka gyan लड़की को भरोसा कैसे दिलाएं? Secret टिप्स  

लड़की को भरोसा कैसे दिलाएं? Secret टिप्स  

0
लड़की को भरोसा कैसे दिलाएं? Secret टिप्स  

लड़की को भरोसा कैसे दिलाएं ? दोस्तों किसी भी रिश्ते में भरोसा सबसे जरूरी होता है। अगर किसी रिश्ते में भरोसा नहीं है, तो वो रिश्ता चल नहीं सकता। हाल ही में एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि भारत के urban cities जैसे Delhi, Bengaluru, Mumbai, Kolkata में divorce rate 30% से बढ़ गया है।

लड़की को भरोसा कैसे दिलाये

ज्यादातर लोग रिलेशनशिप में आने के 1 2 साल के भीतर ही ब्रेकअप कर लेते है। पर ऐसा क्यों है ? क्यों आजकल रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिकते ? ऐसा क्यों है कि लड़की relationship में आने के बाद भी खुद को insecure feel करती हैं ?

अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी आपके ऊपर भरोसा नहीं करती है या फिर हमेशा आपके ऊपर शक करती रहती है। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने के साथ-साथ ये भी बताएंगे कि लड़की को भरोसा कैसे दिलाएं ?

लड़की लड़कों पर भरोसा क्यों नहीं करती हैं ?

लड़कियों के लड़कों के ऊपर भरोसा ना करने की सबसे बड़ी वजह लड़के खुद ही होते हैं। जब कोई लड़की रिलेशनशिप में आती है। तो उसके मन में अपने बॉयफ्रेंड को लेकर काफी कुछ चलता है।

क्योंकि तब लड़की को लड़के के बारे में कुछ पता नहीं होता है। और वो धीरे-धीरे लड़की को जानने की कोशिश करती हैं। ऐसे में अगर कोई लड़का इस समय कोई ऐसी गलती कर देता हैं।

जिससे लड़की को दुख पहुंचे तो लड़की का भरोसा लड़के से कम हो जाता है। कुछ मामलों में लड़के खुद ही लड़की से कटे कटे रहते है और उन्हें वो attention नहीं देते जो लड़की चाहती है।

इस वजह से लड़की के मन में ये डर पैदा हो जाता है कि कहीं लड़का उसे छोड़ ना दे। या फिर लड़के की जिंदगी में कोई और लड़की ना जाए। लेकिन ये बात लड़कों के समझ में नहीं आती है।

जिसके वजह से वे लड़की को समझ नहीं पाते हैं और उनके बीच झगड़ा होने लगता है। इसके अलावा कुछ लड़के लड़की को भरोसा दिलाने के लिए गलत तरीके अज़माते हैं।

जब उनकी गर्लफ्रेंड उनके ऊपर शक करती है। तो लड़की का शक दूर करने के लिए लड़के लड़की को अपने किसी खास दोस्त से बात करवाते हैं। ताकि लड़की को समझ आ जाए कि उसके अलावा लड़के की जिंदगी में और कोई नहीं है। ‌

कुछ लड़के लड़की को भरोसा दिलाने के लिए उसे अपने मोबाइल का, सोशल मीडिया का पासवर्ड तक दे देते है। और उसे अपनी call records, chats सब कुछ दिखा देते हैं।

लेकिन इससे भी लड़की के दिल में बसा जो शक है वो खत्म नहीं होता हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग सिर्फ बाहर ही तरीके से लड़की के शक को दूर करने की कोशिश करते हैं।‌

जबकि लड़की को भरोसा दिलाने के लिए उसका शक दूर करने से ज्यादा आपको उसका भरोसा जीतने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि जब लड़की आपके ऊपर भरोसा करने लगेगी तो शक की कोई गुंजाइश ही नहीं बचेगी।

लड़की को भरोसा कैसे दिलाएं ?

लड़कों को लगता है कि लड़कियां बहुत चालू होती है। वो किसी के भी बात में आसानी से नहीं आती। खासकर अगर भरोसा करने की बात हो तो लड़की का भरोसा जीतना काफी मुश्किल है। लेकिन ये बात सही नहीं है, अगर कोई लड़की आपके ऊपर एक बार भरोसा करने लगे।

तो फिर उसके भरोसे को मिटाना लगभग नामुमकिन होता है! ऐसे में अगर आप सच में लड़की को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं। तो नीचे बताई इन बातों को फॉलो कीजिए –

1. बात कीजिए

अगर आप देख रहे हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड या फिर वाइफ आपके ऊपर भरोसा नहीं कर रही है। और आपको शक की निगाह से देख रही है, तो उसके मन में कोई भी बात आने से पहले आपको खुद ही उनसे बात करनी चाहिए।

आपको सामने से लड़की से पूछना चाहिए कि ऐसी क्या बात है ? जो उसके मन में शक पैदा कर रही है। आपको लड़की से बिना हिचकिचाहट के इस बारे में बात करनी चाहिए।

और जब लड़की आपको कुछ बोले तो आपको लड़की की पूरी बात सुननी चाहिए और फिर उन्हें अपनी बात भी समझाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से जो समझदार लड़की रहेगी उसे आपकी बात समझ आ जाएगी और लड़की आपके ऊपर भरोसा करने लगेगी।

2. लड़की को सुरक्षा महसूस करवाइए

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया लड़की इसीलिए शक करती है क्योंकि उसे सुरक्षित महसूस नहीं होता है। जिसका मतलब ये है कि अगर लड़की को आपके साथ सुरक्षित महसूस होता है।

और उसे ये बात भी अच्छे से पता है कि आप लड़की को अपने जीवन में प्राथमिकता देते हैं! तो लड़की आपके ऊपर भरोसा करेगी। फिर चाहे आपका लड़की से 2 दिन बात ना हो या फिर 4 दिन आपके और लड़की के बीच में भरोसा कभी कम नहीं होगा।

3. लड़की को अपना प्यार महसूस करवाएं

कभी-कभी लड़की ये सोचने लगती हैं कि आप उससे प्यार नहीं करते है। या फिर अपनी जिंदगी में वो importance नहीं देते हैं जो आपको देना चाहिए और फिर इस वजह से लड़की आप पर लगती है।

इसीलिए लड़की का भरोसा जीतने के लिए आपको उसे दिखाना होगा कि आप उससे कितना प्यार करते हैं? और वो लड़की आपके जिंदगी में कितना मायने रखती है।

जब आप लड़की को अपना प्यार महसूस करवा देंगे तब लड़की आपके प्यार को देख कर खुद ही आप पर शक करना बंद कर देंगी और आपके ऊपर पहले से ज्यादा भरोसा करने लगेगी।

4. बुरे समय में लड़की का साथ दीजिए

कहते हैं, बुरा समय अक्सर लोगों की पहचान करवा देता है। ऐसे में अगर आप किसी लड़की का भरोसा जीतना चाहते हैं। तो आपको बुरे समय में लड़की के काम आना चाहिए।

उस का साथ देना चाहिए और उसका support बनकर खड़ा रहना चाहिए। जब आप बुरे वक्त में लड़की का साथ देंगे तो उसे समझ आ जाएगा कि आपके लिए सबसे जरूरी चीज क्या है ?

जब लड़की आपको अपने लिए परेशान होते देखेगी तो वो आपके ऊपर खुद ही भरोसा करने लगेगी।‌ इससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत बनेगा और शक की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।

5. गर्लफ्रेंड को अपनी जिंदगी में खास जगह दीजिए

लड़के लड़कियों के प्यार में पड़कर उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड तो बना लेते हैं। लेकिन उन्हें अपनी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बनाना भूल जाते हैं। Relationship में आने के कुछ समय बाद ही लड़के लड़की को अवॉइड भी करने लगते हैं।

जिसके वजह से लड़की को ऐसा लगता है कि लड़के की जिंदगी में उनकी कोई जगह नहीं है। और इस insecurity के वजह से लड़की में शक पैदा होता है।

इसीलिए लड़की को अपने प्यार का भरोसा दिलाने के लिए आपको लड़की को प्यार करने के साथ अपनी जिंदगी में खास जगह भी देना चाहिए। ‌जब तक आप लड़की को special feel नहीं करवाएंगे तब तक लड़की आप पर भरोसा नहीं करेगी।

6. लड़की से अपने बारे में बात कीजिए

ज्यादातर लड़के लड़कियों से अपने बारे में कोई बात ही नहीं करते हैं। और अगर लड़की सामने से लड़के से उनके बारे में कुछ पूछती है। तब भी लड़के उनकी बात टाल देते हैं पर अपने बारे में नहीं बताते।

जिसके वजह से लड़की के मन में लड़के को लेकर सौ तरह के सवाल आने लगते हैं और फिर लड़की लड़की के ऊपर शक करना शुरू कर देती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि लड़की आपके ऊपर भरोसा करें।

तो आपको खुद ही अपने बारे में अपने परिवार वालों के बारे में और खास करके अपने daily routine के बारे में थोड़ा बहुत लड़की को बताना चाहिए। जब आप लड़की को अपने बारे में बताएंगे।‌ तो आप लड़की को बहुत genuine लगेंगे जिसके बाद लड़की आपके ऊपर भरोसा करने लगेगी।

7. नजरें मिलाकर बात कीजिए

कहते हैं जो लोग नजरें मिलाकर बात करते हैं, वो सच्चे होते हैं। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड का भरोसा जीतने के लिए जब आप लड़की से किसी विषय पर बात करें। तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड से नजरें मिलाकर बात करनी चाहिए।

नजर मिला कर बात करने से लड़की को लगेगा कि आप जो बोल रहे हैं, वो सच बोल रहे हैं। जिससे आप के और लड़की के रिश्ते में मजबूती आएगी।

8. झूठ मत बोलिए

किसी भी रिश्ते का सबसे बड़ा दुश्मन झूठ ही होता है अगर आप लड़की का भरोसा जीतना जाते हैं या फिर लड़की को अपने प्यार पर यकीन करवाना चाहते हैं। तो आपको लड़की से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए।

एक बार ऐसा होता है कि आपके सामने ऐसे situation बन जाते हैं जिसमें आप को ना चाहते हुए भी झूठ बोलना पड़ता है। पर हालात चाहे कितने भी बुरे क्यों ना हो।

आपको अपने पार्टनर पर भरोसा करते हुए उसे सच बोलना चाहिए। जब आप लड़की के ऊपर भरोसा करके उसे सच बोलेंगे तब लड़की भी आपके ऊपर भरोसा करना शुरू कर देंगी।

संबंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

जानिए इंस्टाग्राम पर लड़की को कैसे पटाए ? सबसे असरदार तरीके

प्यार में धोखा देने वाले को कैसे सबक सिखाएं ? 

लड़की को कैसे हंसाए? इम्प्रेस हो जायेगी ये करें!

Conclusion

तो दोस्तों इस आर्टिकल में आपने जाना लड़की को भरोसा कैसे दिलाएं? इस आर्टिकल में मैंने आपको लड़की का भरोसा जीतने का जो तरीका बताया है। अगर आप उसे फॉलो करते हैं तो आप यकीनन लड़की को अपने प्यार पर भरोसा दिला पाएंगे।

इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी अगर आपको अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए। क्योंकि हर लड़के को पता होना चाहिए कि लड़की को भरोसा कैसे दिलाया जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here