
किसी लड़की को अपनी और आकर्षित कैसे करें: दोस्तों अगर आप सिंगल हो तो आपके मन में कभी ना कभी तो ये ख्याल आया ही होगा – यार, काश मेरी भी एक गर्लफ्रेंड होती है! पर जब भी आप किसी लड़की के सामने जाते होंगे या फिर किसी लड़की से बात करते होंगे तो आप नर्वस होने के वजह से उससे बात भी नहीं कर पाते होंगे।
शायद आप सोच रहे होंगे कि मुझे यह बात कैसे पता ? ऐसा इसीलिए है क्योंकि ज्यादातर लड़को की यही प्रॉब्लम होती हैं। वो गर्लफ्रेंड बनाना तो दूर किसी लड़की को अपनी तरफ आकर्षित भी नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किसी लड़की को अपनी और आकर्षित कैसे करें ?
तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं! क्योंकि इस आर्टिकल में आपको लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करने का practical तरीका जाने को मिलेगा। और अगर आप इन बातों को फॉलो करते हैं तो आप भी किसी भी लड़की को अपनी तरफ आकर्षित कर पाएंगे। क्योंकि तब आप एक ऐसा सूरज बन जाएंगे जिसकी रोशनी से कोई नहीं बच पाएगा! ☺️
Table of Contents
किस लड़की को आकर्षित करें ?
आपने सोच लिया है कि आपको कोई लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करना है और उनसे दोस्ती करनी है। पर अब सोचने वाली बात ये है कि आप किस तरह की लड़की को आकर्षित करना चाहते हैं !
आप चाहें तो आप खूबसूरत लेकिन low potential लड़की के पीछे भाग सकते हैं। low potential लड़की मतलब वो लड़कियां जिनका अपना कोई dream, goals कुछ नहीं होता है। उनका end goal सिर्फ किसी पैसे वाले लड़के से शादी करना होता है।
तो अब आप सोचिए कि आप को इस तरह की लड़की चाहिए या फिर ऐसी लड़की चाहिए जो दिखने में भले ही Average हो, लेकिन इसमें हुनर की कोई कमी ना हो।
ज्यादातर लड़के इस मामले में पहली category के लड़की को ही पसंद करते हैं। जो कि उनकी सबसे बड़ी गलती होती है! क्योंकि खूबसूरत लड़की को अगर आप अपनी तरफ आकर्षित कर भी लेते हैं। तो उसके साथ आप जिंदगी की ऊंचाइयों को नहीं छू पाएंगे।
इसीलिए मेरी माने तो आपको सोच समझ कर ही लड़की पसंद करनी चाहिए। अगर आपको जिंदगी में कुछ खास नहीं करना है तो आप शौक से खूबसूरत लड़की के पीछे भागो!
पर अगर आप चाहते हैं कि जिस लड़की को आप पसंद करते हैं आप उसके साथ grow करें और अपने जिंदगी के स्तर को ऊंचा करें। तो आप को लड़की के Qualities पर ध्यान देना होगा।
अब क्योंकि आप एक potential लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए कुछ तैयारी तो करनी ही पड़ेगी। जिसके बारे में मैंने आपको आगे बताया हैं!
किसी लड़की को अपनी और आकर्षित कैसे करें?
अगर आप किसी लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको कुछ बातों को गांठ बांध लेनी है! क्योंकि इन बातों को अमल करके ही आप लड़की को अपनी तरफ आकर्षित कर पाएंगे।
#1. कुछ बात हो आप में!
अब आपने सोच लिया है कि आपको किसी लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करना है और आपको ये भी पता है कि आपको कैसी लड़की चाहिए ! यह बात तो ठीक है, पर लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए आपने कुछ बात भी तो होनी चाहिए जिसे देखकर लड़की आपके पास आए।
अगर आप में ही कोई बात नहीं होगी तो लड़की क्या कर आपके पास आएगी ? लड़की को आकर्षित करने से पहले आपको खुद ही देखना पड़ेगा कि आप में लड़की को अट्रैक्ट करने वाली बात हैं भी या नहीं!
#2. खुद को devlop कीजिए!
जब आप खुद को analyse करेंगे तो आपको खुद समझ आ जाएगा कि आप लड़की को अट्रैक्ट करने की तो सोच रहे हैं। लेकिन अभी आप में वैसी कोई बात ही नहीं है। ना तो आप physically fit हैं और ना ही आप की communication skills अच्छी है।
तो आपको उस पर काम करना चाहिए! हो सकता है कि आपकी ये skills अच्छी हो पर कुछ चीज़ें हों जो आप अपने आप में बेहतर कर सकते हैं ऐसे में आपको उन चीजों पर काम करना चाहिए। जब आप खुद को बेहतर बनाएंगे तो सिर्फ लड़की ही नहीं हर कोई भी आपकी तरफ आकर्षित होगा।
#3. लड़की से बात कीजिए!
लड़कों को लड़कियों से बात करने में परेशानी इसलिए होती है क्योंकि उनके मन में होता है कि उन्हें लड़कियों से flirt करना है। Flirt करने से ही लड़की पट जाएगी। ऐसे में जिन लड़कों को लड़कियों से फ्लर्ट करना नहीं आता है। वो लड़की से बात नहीं कर पाते हैं।
अगर आप भी इसी वजह से लड़की से बात नहीं कर पाते हैं तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं क्योंकि Flirt करना जरूरी नहीं होता है। आप लड़की से नॉर्मल बातें करके भी आकर्षित कर सकते हैं बस बात इतनी है कि आपके बातों की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए।
अगर आप लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उसकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं तो इसका कोई फायदा नहीं है क्योंकि लड़की को ये बात बोलने वाले हजारों लड़के हैं।
अगर आपको सच में लड़की को इंप्रेस करना है तो आपको लड़की की खूबसूरती से थोड़ा ऊपर उठकर सोचना होगा। आप लड़की के साथ Goals, career के बारे में बातें कीजिए।
मतलब आपको बात भी ऐसी करनी है जो लड़की को आप से inspiration मिले। आपको सिर्फ मोटिवेशनल बात ही नहीं बोलनी है बल्कि लड़की को सच्चाई की तरफ ले जाने की कोशिश करनी है। जो लड़की आपके इन बातों में इंटरेस्ट ना ले या फिर अवॉइड करें तो समझ लीजिए कि उस लड़की में कोई बात ही नहीं है।
#4. लड़की की मदद कीजिए ( real help )
अक्सर लड़के सिर्फ लड़कियों को पटाने के लिए उनके मदद का दिखावा करते है। पर अगर आप देख रहे हैं जिस लड़की को आप पसंद करते हैं, वो किसी तरह की परेशानी में है। तो आपको उस लड़की की मदद जरूर करनी चाहिए। आपको सिर्फ लड़की का साथ नहीं देना है बल्कि लड़की को अपने प्रॉब्लम से ऊपर उठकर सोचने के लिए भी प्रेरित करना है। ताकि लड़की अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही कर सकें।
#5. लड़की को independent बनाने की कोशिश कीजिए
जहां एक तरफ कुछ लड़किया अपने goals और कैरियर के बारे में सोचती है वहीं कुछ लड़कियां ऐसी है जिनका ये मानना है कि शादी ही उनके लिए सब कुछ होता है। अगर आपका दिल किसी ऐसी लड़की पर आ गया है जिसका बस यही मानना है कि लड़कियां शादी के लिए ही बनी है।
तो आपको उस लड़की को समझाना चाहिए और उसे शादी से ऊपर उठने के लिए प्रेरित करना चाहिए। आप उस लड़की को दिखाइए कि शादी के अलावा भी लड़की की कुछ जिंदगी हो सकती है। जिस लड़की को आप पसंद करते है।
सिर्फ उसे अपनी तरफ आकर्षित करने से ही काम नहीं चलेगा। बल्कि आपको उस लड़की के सोच को भी बदलना होगा ताकि वो भी आपकी तरह सही रास्ते पर चल सके। और अपने जिंदगी में कुछ बेहतर कर सकें। क्योंकि प्यार सिर्फ पाने का नाम नहीं है अगर आप लड़की को प्यार करते हैं। तो उसे
#6. एक अच्छी और बेहतर जिंदगी जीने में मदद कीजिए।
लड़की से प्यार से बात कीजिए! हो सकता है कि जब आप लड़की को उसकी जिंदगी में बेहतर बनने के लिए कहेंगे या फिर उसे push करेंगे तो वो लड़की आपसे नाराज हो जाए। और आपसे बातें भी ना करें पर आपको हार नहीं मानना है।
बल्कि आपको अपनी बात को लड़की से जितना हो सके उसने प्यार से समझाना है। समझ लीजिए जिस तरह से एक बच्चे को प्यार से समझाते हैं। उसी तरह से आपको अपने क्रश को भी समझाना होगा। जब लड़की के डांटने या फिर ignore करने के बाद भी आप लड़की की मदद करते रहेंगे तो लड़की भी आपसे ज्यादा समय तक दूर नहीं रह पाएगी और आपकी बन जाएगी।
#7. दूसरों की respect कीजिए
लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत अच्छे लगते हैं जो दूसरों की रिस्पेक्ट करते है। लड़की को इंप्रेस करने के लिए ये बहुत जरूरी होता है। पर ध्यान रहे आपको कभी दिखावा करने के लिए रिस्पेक्ट नहीं करनी चाहिए, बल्कि आपको दिल से दूसरों की रिस्पेक्ट करनी चाहिए।
क्योंकि जिंदगी बूमरैंग के तरह होती है आप जो देंगे वही पाएंगे। इसीलिए अच्छे से अच्छा बनने की कोशिश कीजिए। दूसरों की भलाई सोचिए। ये ऐसी खूबी है जो लड़कों में बहुत ही कम देखने को मिलती हैं। अगर आप ऐसा करेंगे, तो एक क्या दस लड़की आपके पीछे आएगी।
समबन्धित पोस्ट पढ़ें:-
✔ Attitude वाली लड़की को कैसे पटाये 2022
✔ First time propose कैसे करें? English में? इम्प्रेस हो जाएगी
✔ लड़की को इंप्रेस कैसे करें? जानें Secret तरीका
FAQ
किसी लड़की को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने के लिए आप skills develop कर सकते हैं या फिर अपनी किसी हॉबी पर काम कर सकते हैं।
इस बात में कोई शक नहीं है कि लड़कियों को लड़कों का चेहरा बहुत पसंद होता है लेकिन कुछ लड़कियों को लड़कों की quality ज्यादा पसंद आती हैं।
अगर आपको किसी को अपना दीवाना बनाना है तो आपको खुद को उस लायक बनाना होगा कि दूसरे आपको देखकर आपकी तरफ आकर्षित हो सके।
लड़कियों को दिमाग वाले लड़के अच्छे लगते हैं और अगर उन्हें मस्ती मजाक करना आती हो तो फिर बात ही क्या है!
Conclusion
दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप जान ही गए होंगे कि किसी लड़की को अपनी और आकर्षित कैसे करें ? इस आर्टिकल मे बताई गई बातों को जरूर फॉलो करें। क्योंकि ऐसा करके ही आप भीड़ से अलग अपनी पहचान बना पाएंगे और लड़की को अपनी तरफ अट्रैक्ट कर पाएंगे। अगर आपको हमारा काम अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए।