Home Pyar ka gyan लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? जानें अनोखा तरीका!

लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? जानें अनोखा तरीका!

0
लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? जानें अनोखा तरीका!

लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं: आजकल ज्यादातर लड़के एक तरफा प्यार के शिकार हैं, वो लड़की से प्यार तो कर लेते हैं लेकिन जब बात लड़की के दिल में अपने लिए प्यार पैदा करने की होती हैं। तो यह करने में वो fail हो जाते है या फिर लड़के की कोशिशों का लड़की के ऊपर कोई असर ही नहीं होता है।

लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं

ऐसे में अगर आप भी किसी लड़की को चाहते हैं पर लड़की आपके लिए प्यार महसूस नहीं करती हैं या फिर वो आपके ऊपर ध्यान ही नहीं देती हैं।

तो आप के मन में यह सवाल आता होगा की लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? अगर आप इस सवाल का जवाब ढूंढते हुए हमारे लेख तक पहुंचे हैं।

तो यहां आपको लड़की के दिल में प्यार जगाने के ऐसे तरीके जानने को मिलेंगे, जिससे आप किसी भी लड़की का दिल जीत सकते हैं।

देखिए मैं आपको पहले ही बता दूं की यहां पर आपको लड़की को लाइन मारने वाले तरीके जानने को नहीं मिलेंगे, बल्कि ऐसे तरीके जानने को मिलेंगे जो सच में काम करते हैं।

लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? जानें ये 4 खास बातें!

अगर आपको लड़की के दिल में मोहब्बत पैदा करनी है लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है की आपको क्या करना चाहिए।

आप अपने दोस्तों के बताए सभी बेकार तरीके आजमा चुके हैं तो नीचे बताई बातों को ध्यान में रखकर लड़की के दिल में प्यार के फूल खिला सकते हैं –

1. देखिए क्या आप में कुछ बात है भी या नहीं ?

क्या कभी आपने सोचा है की कोई लड़की आपको क्यों प्यार करेंगी। लड़के चाहते तो हैं की जिस लड़की को वो पसंद करते हैं या फिर यूं कहें की प्यार करते हैं। वो लड़की भी उन्हें प्यार करने लगे। पर क्या प्यार करना इतना ही आसान होता है? क्या प्यार किसी से भी हो जाता है ?

देखो आप प्यार करने की बात कर रहे हो न कि बाजार जाकर सामान खरीदने की।‌ यह प्यार है ना की व्यापार, मतलब आप को किसी चीज की जरुरत महसूस हुई और सामने वाले ने आपकी जरूरत पूरी कर दी तो यह प्यार नहीं होता।‌

अगर आप चाहते हैं की कोई लड़की आपसे प्यार करें, तो आपके अंदर वैसी क्वालिटी भी तो होनी चाहिए। जिससे कोई आप से प्यार कर सके।

आपके अंदर कुछ तो होना चाहिए जिससे लड़की आपकी तरफ आकर्षित हो सके या फिर आप लड़की की मेंटालिटी के साथ कनैक्ट कर सके।

अगर आप में कुछ होगा ही नहीं और आप सोचेंगे की लड़की आपके लिए प्रेम गीत गाने लगे तो ऐसा नहीं हो सकता है। प्यार करने के लिए भी पहले आपको प्यार के काबिल बनना पड़ता हैं।

2. मोहब्बत जागने की कोशिश मत कीजिए!

लड़की के दिल में जगह बनाने के लिए या फिर यूं कहें की लड़की को भी अपने प्यार में पागल करने के लिए लड़के बहुत सारी चीज करते हैं। प्यार हो जाने के बाद लड़के अक्सर वो बनने की कोशिश करते हैं, जो वो नहीं है।

प्यार में लड़के लड़की के आगे पीछे घूमते रहते हैं। लड़की जो भी कहती है, लड़की को इंप्रेस करने के लिए लड़के वो सारी चीजें करते हैं। पर जरा आप सोच कर देखिए लड़के की हर बात को मानने से क्या लड़की को आपसे प्यार हो जाएगा ‌

क्या प्यार का मतलब सिर्फ बातें मनवाना होता है, नहीं ना! इसीलिए लड़की के लिए इस तरह की चीजें मत कीजिए।

साफ तौर पर कहूं तो अगर आपको लड़की के दिल में मोहब्बत जगाना है, तो आप को उसके दिल में मोहब्बत जागने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बल्कि आपको तो प्यार का मतलब समझना चाहिए।

जब आप प्यार का मतलब समझेंगे तो आप को इन चीजों से कोई मतलब ही नहीं होगा। आप बस यही चाहेंगे जिस लड़की से आप प्यार करते हैं उसका भला हो और तब आप जो भी चीज करेंगे, वो लड़की के भलाई के लिए ही करेंगे।

अगर आप देख रहे हैं कि लड़की पढ़ाई में कमजोर है, तो आप आप उसकी मदद कर सकते हैं। क्योंकि प्यार में तो लोग अपने प्रेमी की कमजोरियों को ही दूर करते हैं।

3. लड़की से प्यार की मांग मत कीजिए!

जब कोई लड़का किसी लड़की से प्यार करता है तो वो यही चाहता है की लड़की भी उसे प्यार करें। पर अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उसके प्यार करने से मतलब ही क्या है, आप को तो अपने ही प्यार में खुश होना चाहिए।

अगर आप किसी को प्यार करते हैं, तो प्यार कीजिए। आपको प्यार करने से थोड़ी किसी ने रोका है! वैसे भी सच्चे प्रेम करने वाले प्रेमी प्यार के बदले प्यार नहीं मांगा करते हैं।

4. दिखावा करने की कोशिश मत कीजिए!

मैंने कुछ लड़कों को देखा है जो लड़की के दिल में अपनी खास जगह बनाने के लिए वही चीज करते हैं जो लड़कियों को पसंद होती है।

चाहे कपड़े हो, म्यूजिक सुनना हो या फिर अपने WhatsApp की dp या caller tune set करना हो, वो सारी चीजें लड़की के पसंद की ही करते हैं।

ताकि लड़की जब इन चीजों को देखें, तो उसे यही लगे कि लड़का भी उसी के जैसा है।

इस तरह से अगर कोई लड़की आपसे प्यार करने भी लगती है तो आप लड़की को धोखा दे रहे हैं, आप वो बन रहे हैं जो आप हैं नहीं। इतना ही नहीं इन सारी चीजों को देखकर कोई भी आपसे प्यार नहीं कर सकता है।

5. जानिए लड़की प्यार क्यों नहीं करना चाहती है?

लड़की के दिल में प्यार जगाना आसान काम नहीं है। पर आप चाहते हैं की लड़की भी आप से प्यार करें। प्यार को अपनी जिंदगी में लाकर खुद को जीवन में और बेहतर बनाए। तो आपको यह जानने की कोशिश जरूर करनी चाहिए की आखिर वो बात क्या है, जो लड़की को प्यार करने से रोक रही हैं।

मान लीजिए लड़की को प्यार में पहले धोखा मिला हो या किसी गलत इंसान ने उनका भरोसा तोड़ा हो। तो लड़की आप के प्यार से दूर भागेगी। ऐसे में लड़की के दिल में मोहब्बत जगाने के लिए आप को उसके पास्ट के बारे में पता करना बहुत जरूरी है।

अपने पास्ट में फसे रहना यह भी एक तरह की कमजोरी होती है और जिस लड़की से आप प्यार करते हैं। आप उसे किसी बंधन में कैसे देख सकते हैं। आपकी कोशिश तो यही होनी चाहिए कि आप लड़की को हर बंधन से मुक्त कर दे।

महबूब के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं ?

महबूब के दिल में अगर आपको मोहब्बत जगाना है तो आपको किसी भी तरह के टोटके करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई आपसे यह सारी चीज करने को कह रहा है तो वह आपको भ्रमित कर रहा है। प्यार अगर टोटके करने से ही मिल जाता तो आपके आसपास आपको एक नहीं बल्कि कई आशिक देखने को मिलते।

अगर आप चाहते हैं की आपकी महबूब आपको मोहब्बत करे तो आपको उसका भला सोचना चाहिए। आप उसे जीवन में ऊंचा उठने में मदद करें, उसके परेशानियों को दूर करें, उसे एक बेहतर इंसान बनने में मदद करें।

अगर आप किसी के लिए अच्छा करते हैं तो उनके दिल में आपके लिए प्यार अपने आप ही पैदा हो जाएगा।

दुश्मन के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं ?

अच्छाई और भलाई से किसी का भी दिल जीता जा सकता है, चाहे वो दोस्त हो या दुश्मन। अगर आप सच्चे दिल से किसी दुश्मन की भी भलाई चाहते हैं या फिर उसका भला करने के लिए अपना भी नुकसान कर लेते हैं। तो दुश्मनी का प्यार में बदल जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

लड़कियां लड़कों को कैसे पटायें?

प्यार में क्या चाहती है स्त्री

फेसबुक पर लड़की को इंप्रेस कैसे करें? 

conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद लड़की के दिल में प्यार कैसे जगाए? इस सवाल का जवाब आपको मिल गया होगा। मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल में बताई गई बातों से आपको काफी कुछ समझ आया होगा। अगर आप इस लेख में बताएं तरीके से लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं तो आप अपने पसंद के किसी भी लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here