
गर्लफ्रेंड से कैसे मिलें: दोस्तों हर किसी की जिंदगी में अपने प्यार से वो पहली मुलाकात बहुत ही खास होती है! Date पर जाना, एक दूसरे का हाथ पकड़ना और पहली बार अपने प्यार को गले लगाने का एहसास जिंदगी भर याद रहता है।
और जब ये मुलाकात महीनों तक फेसबुक, WhatsApp या फिर फोन पर बातें करने के बाद मिलती है तो ये चीज और भी ज्यादा खास बन जाती है। अगर आपकी नई नई कोई गर्लफ्रेंड बनी है और आपको नहीं पता कि गर्लफ्रेंड से कैसे मिले ? तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
क्योंकि इसमें मैंने आपको सिर्फ यह नहीं बताया है कि गर्लफ्रेंड से कैसे मिले ? बल्कि इस आर्टिकल मैंने आपको ये भी बताया है कि गर्लफ्रेंड से मिलना क्यों इतना खास होता है ? और आपको अपनी गर्लफ्रेंड से पहली बार कब मिलना चाहिए!
Table of Contents
गर्लफ्रेंड से मिलना इतना खास क्यों होता है ?
चाहे आप long distance relationship में हो या फिर normal relationship में पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की बात ही अलग होती है।
क्योंकि तब आप के दिल में ये excitement रहती है कि जब आप अपनी गर्लफ्रेंड से मिलेंगे तो आप उसे किस तरह से बात करेंगे।
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कैसे behave करेंगे ? कहां जाएंगे ? एक रिलेशनशिप में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना उतना ही ज्यादा जरूरी होता है उतना जरूरी होता है जितना आप अपने दोस्तों के साथ वक्त गुजारते हैं।
क्योंकि जिस रिलेशनशिप में कपल एक दूसरे से नहीं मिलते है! उनके बीच काफी ज्यादा टेंशन रहती है! और कई मामलों में तो वो एक दूसरे को सही से समझ में नहीं पाते हैं।
क्योंकि जिस तरह से हम फोन पर बात करते हैं या फिर जिस तरह से हम मैसेज का रिप्लाई देते हैं असल में हमारा व्यवहार उससे बहुत ज्यादा अलग होता है।
इसीलिए रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को समझने के लिए आप के लिए उससे मिलना बहुत ज्यादा जरूरी है।
गर्लफ्रेंड से कब मिलना चाहिए ?
ये सवाल भी कई बार लोगों के मन में आता है कि गर्लफ्रेंड से कब मिलना चाहिए! क्योंकि कुछ लोग जहां मिलने के बाद रिलेशनशिप में आता है तो वहीं कुछ लोग अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने में सालों साल लगा देते हैं।
आप को यह दोनों ही चीजें अवॉइड करनी चाहिए। अगर आपको आपकी गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया से मिली है तो आपको रिलेशनशिप में आने से पहले उससे एक बार मिल लेना चाहिए।
क्योंकि जब आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय गुजारते हैं तब आपको समझ में आता है कि आप उसके साथ रिलेशनशिप में ज्यादा दिनों तक रह पाएंगे या नहीं।
पर अगर आप एक long distance relationship में हैं तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि रिलेशनशिप में आने के 6 महीने से 1 साल के बीच ही आप अपनी गर्लफ्रेंड से मिल लें।
क्योंकि ऐसा करने से आप का रिलेशनशिप पहले से ज्यादा मजबूत बन जाएगा। जिसके बाद आप और आपकी गर्लफ्रेंड एक दूसरे को ज्यादा अच्छे से समझ पाएंगे।
गर्लफ्रेंड से मिलना जरूरी क्यों है और आपको उससे कब नहीं आ जाएंगे जान लेने के बाद अब सबसे अहम सवाल पर आते हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड से कहां और कैसे मिले ? क्योंकि यही चीज लड़की पर इंप्रेशन डालती है।
गर्लफ्रेंड से कैसे मिलें ? 6 बेस्ट टिप्स
जब लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से पहली बार मिलते हैं तो मिलने के excitement में घबरा जाते हैं और गलती कर देते हैं जिससे लड़की के सामने उनकी इमेज खराब हो जाती है!
या फिर वो मिलने के लिए कोई ऐसी जगह चुन लेते हैं जहां लड़की uncomfortable हो जाती हैं!
इसीलिए अगर आपको अपनी पहली डेट में कोई गड़बड़ नहीं करनी है और आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपनी पहली मुलाकात को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो नीचे बताई गई बातों को फॉलो कीजिए और ध्यान में रखिए –
1. गर्लफ्रेंड से अच्छी जगह पर मुलाकात कीजिए
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से पहली बार मिल रहे हैं तो उससे किसी अच्छे जगह पर मिले। ज्यादातर लोग जब अपनी गर्लफ्रेंड से या फिर से मिलने सोचते हैं तो वो पार्क या फिर किसी प्राइवेट जगह पर मिलते हैं।
जो पहली बार मिलने के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से park जैसी जगह पर मिलते हैं तो वह uncomfortable हो जाएगी इसीलिए आपको लड़की से public place पर मिलना चाहिए।
गर्लफ्रेंड से मिलने के Ideas
अपनी गर्लफ्रेंड से आप Restraunt, shopping mall, game parlour, movie theator, Liabarary जैसी जगह पर मिल सकते हैं।
#2. गर्लफ्रेंड के लिए तोहफा लेकर जाएं
शायद आपको ये बात पता नहीं होगी कि अपने बॉयफ्रेंड से तोहफा लेना लड़की को बहुत ज्यादा खुश कर देता है इसीलिए अगर आप लड़की से मिलने जा रहे हैं तो अपने साथ तोहफा लेकर जाए।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि आप को लड़की को महंगा तोहफा देना है तो ऐसा नहीं है! आप अगर लड़की के लिए एक फूल तोड़ कर भी ले जाएंगे तो भी वह खुश हो जाएगी अगर वह लड़की आपसे प्यार करती है तो!
क्योंकि जो लोग प्यार करते हैं वह तोहफा नहीं बल्कि तोहफे के पीछे भावनाओं को ज्यादा महत्व देते हैं।
#3. गर्लफ्रेंड की तारीफ कीजिए
अगर आपको लग रहा है कि आपकी गर्लफ्रेंड बहुत खूबसूरत लग रही है तो बिना शर्माए अपनी गर्लफ्रेंड को यह बात बता दीजिए क्योंकि यह सारी छोटी छोटी चीजें ही आप की पहली डेट को बहुत रोमांटिक बनाती है और अच्छे लम्हे पैदा करती है।
#4. गर्लफ्रेंड से अपने दिल की बात कीजिए
गर्लफ्रेंड से आप पहली बार मिल रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप को kiss और hugs ही करना है बहुत से कपल ऐसे होते हैं जो पहली मुलाकात में हीं शुरू हो जाते हैं!
आपको इस तरह की चीजें नहीं करनी हैं क्योंकि यह चीजें आपके प्यार को नहीं दिखाती बल्कि lust को दिखाती है इसीलिए आपको पहली मुलाकात में अपनी गर्लफ्रेंड से अपने दिल की बात कहनी चाहिए।
#5. उसकी छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखें
लड़की को बहुत अच्छा लगता है जब उसका बॉयफ्रेंड उसकी केयर करता है। चाहे आप अपनी गर्लफ्रेंड से लड़ाई करें या फिर जो भी करें, आपको उससे care करनी चाहिए क्योंकि जब आप अपनी गर्लफ्रेंड के care करेंगे तब लड़की बिना बोले ही समझ जाएगी कि आप उसे कितना प्यार करते हैं।
#6. गर्लफ्रेंड के साथ खाना खाएं
बहुत ही कम लोग ये बात जानते हैं कि अपनी मोहब्बत के साथ खाना खाने का एहसास क्या होता है ? लोग इस बात को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं पर लोगों के बीच के प्यार को बढ़ाने में खाना का बहुत बड़ा हाथ होता है।
इसीलिए जब आप अपनी गर्लफ्रेंड से मिले तो उसके साथ खाना जरूर खाएं और हो सके तो उसे अपने हाथों से खाना खिलाए क्योंकि ऐसी छोटी-छोटी चीजें आपको अपनी गर्लफ्रेंड के नजरों में सबसे प्यारा बॉयफ्रेंड बना देगी।
« दूसरे की गर्लफ्रेंड को कैसे पटायें? जानें क्या है तरीका
अंतिम शब्द
तो दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप समझ गए होंगे कि गर्लफ्रेंड से कैसे मिलें ? आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए।