
फेसबुक पर लड़की को इंप्रेस कैसे करें: फेसबुक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आप कह सकते हैं की कपल्स को एक साथ लाने का काम करता हैं। अधिकतर प्यार करने वाले लोगों की जोड़ियां फेसबुक पर ही बनती है। पर हर लड़का इतना खुशकिस्मत नहीं होता की उसे फेसबुक पर कोई अच्छी लड़की मिल जाए।
अगर आप भी फेसबुक पर किसी लड़की से दोस्ती करना चाहते हैं या फिर उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं। पर आपको पता ही नहीं की फेसबुक पर लड़की को इंप्रेस कैसे करें ? तो यह पोस्ट आपके लिए ही लिखी गई है।
क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको फेसबुक पर लड़की को इंप्रेस करने के ऐसे तरीके बताएंगे। जिसे अगर आपने यूज कर लिया, तो आप समझ लीजिए की आपको फेसबुक पर ऐसी लड़की मिलेगी। जिसके साथ अगर आप चाहे तो जिंदगी भर का रिश्ता भी बना सकते हैं।
Table of Contents
फेसबुक पर लड़की को इंप्रेस कैसे करें? अपनाएं ये 10 तरीके
फेसबुक पर लोग आसानी से एक दूसरे से बातें कर पाते हैं। इसीलिए जिन लड़कों को आमने-सामने लड़कियों से बात करने में शर्म आती है या डर लगता है। वो भी फेसबुक पर आसानी से लड़कियों से बातें कर पाते हैं।
लेकिन किसी लड़की से बात करना एक बात है और उसे इंप्रेस करना दूसरी। अगर आपको लड़की से बात करना आता है तब भी इसका मतलब ये नहीं है की आप लड़की को इंप्रेस कर लेंगे। लड़की को इंप्रेस करने के लिए आपको कुछ खास बातें पता होनी चाहिए। जो मैंने आपको नीचे बताई है –
1. लड़की से बात कीजिए!
फेसबुक पर जब लड़के किसी लड़की से बात करने की कोशिश करते हैं! तो उनका शुरू से ही यही उद्देश्य रहता है की किसी तरह लड़की को इंप्रेस कर ले। जिस वजह से वो लड़की से बातचीत शुरू करने के साथ ही फ्लर्टिंग शुरू कर देते हैं।
कई बार लड़कियां इस ट्रिक से पट जाती हैं।
पर उनमें वो बात नहीं होती जो लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से चाहते हैं। इसीलिए किसी भी लड़की को पटाने से पहले आपको उस लड़की के बारे में जानना पड़ेगा और इसके लिए आप को लड़की से बात करनी होगी।
इसीलिए आपको सबसे पहले फेसबुक पर लड़की से बात करने की कोशिश करनी चाहिए न कि उसे इंप्रेस करने की। पहले आप लड़की से बात करके देख तो लीजिए की वो भी इंप्रेस करने लायक भी है या नहीं।
2. लड़की को जानने की कोशिश कीजिए!
जिस लड़की को आप इंप्रेस करने के बारे में सोच रहे हैं। अगर आप की उस लड़की के साथ बातचीत होनी शुरू हो गई हैं। तो आपको धीरे-धीरे करके लड़की को जानने और समझने की कोशिश करनी चाहिए।
आप देखिए की लड़की को क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं! आप लड़की की छोटी बड़ी पसंद और नापसंद को जानने की कोशिश कीजिए। जब आप लड़की के बारे में जानने लगेंगे तो आपको समझ आ जाएगा की ये लड़की आपके लिए सही रहेगी या नहीं।
क्योंकि किसी भी लकड़ी की खूबसूरती से आप ये नहीं जान सकते हैं की वो लड़की कैसी होगी, उसमें कैसे गुण होंगे? क्योंकि जब बात लड़की को इंप्रेस करने की आती है, तो लड़के लड़की के शरीर के अलावा कुछ नहीं देखते हैं।
3. लड़की से दोस्ती कीजिए
अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो जाहिर सी बात है की आप किसी ऐसी लड़की को अपनी जिंदगी में लाना चाहेंगे जो आपकी जिंदगी को बेहतर बनाएं या फिर आपको जीवन में तरक्की करने में मदद करें।
पर लड़की को जानने और उससे बात करने के बाद अगर आपको लगे की ये लड़की मेरे जीवन को बेहतर करने में या फिर मुझे ऊंचा उठने में जरा भी सहयोग नहीं करने वाली है। तो आपको उसे लड़की से बात ही खत्म कर देनी चाहिए।
लेकिन अगर आपको लगे की लड़की में उसके शरीर और सुंदरता के अलावा भी देखने व पसंद करने लायक बहुत सी चीजें हैं तो आप लड़की से दोस्ती कर लीजिए। क्योंकि लड़की से दोस्ती करने से आप के और लड़की के बीच का संबंध गहरा होगा।
4. लड़की से अच्छे विषयों पर बात कीजिए!
फेसबुक पर जब लड़के किसी लड़की से बात करते हैं तो उनके पास बात करने के लिए कुछ होता ही नहीं है। वो लड़की से ज्यादा निम्नस्तरीय बातें करते हैं जैसे – आप कहां से हो, आपको क्या पसंद है ?
आप जरा खुद सोच कर देखिए अगर आप लड़की से ऐसी बातें पूछेंगे तो इससे क्या लड़की का कुछ भला हो जाएगा ? क्या इस तरह के सवाल पूछ कर आपकी अपनी मानसिकता का विकास होगा ?
नहीं न, इसलिए आपको लड़की से ऐसी बातें करनी चाहिए जिसमें कुछ दम हो। बात करने के लिए अगर इंसान देखें तो टॉपिक की कोई कमी नहीं है। आप जीवन के जरूरी मुद्दों के बारे में बात कर सकते हैं या फिर पढ़ाई से संबंधित किसी विषय पर बात कर सकते हैं।
5. लड़की को उसके तन से अलग होकर देखिए!
फेसबुक पर अगर कोई लड़की आपको पसंद आई हैं। तो आप ने उसकी फोटो/ प्रोफाइल जरूर देखा होगा।
हो सकता है, वो लड़की बहुत खूबसूरत हों। लेकिन आपको लड़की को खूबसूरती से उसका दीवाना नहीं बनना चाहिए।
क्योंकि खूबसूरती और चेहरा ऐसी चीज है जिसपे फिदा होना लड़कों के लिए बहुत आसान है, लेकिन एक खूबसूरत लड़की दिल से अच्छी हो ये जरूरी नहीं इस बात का ध्यान दें!
इसलिए अगर आपको लड़की को पटाना है तो पहले उसके शरीर से अलग उसे देखिए।
देखिए की लड़की के लिए उसकी पूंजी क्या है ? क्या वो लड़की अपने शरीर को ही अपनी पूंजी मानती है? या फिर उसके जीवन में पूंजी के तौर पर बहुत सी चीजें है जैसे उसका आचरण, व्यवहार, मानसिकता, शिक्षा और धन।
जिस लड़की के लिए अपना शरीर ही सब कुछ होगा वो लड़की कभी भी शरीर से ऊपर उठकर कुछ सोच नहीं पाएगी। इसलिए इस तरह की लड़की से आपको दूर रहना चाहिए।
लेकिन अगर आप देख रहे हैं की जिस लड़की को आप इंप्रेस करना चाहते हैं उसके लिए अपने शरीर से ज्यादा और भी चीजें जरूरी है। तो आपको उस लड़की को शरीर की तरह नहीं देखना चाहिए।
बल्कि आप को लड़की को उसकी क्वालिटी, नॉलेज और बाकी के दूसरे गुणों के आधार पर पसंद करना चाहिए। जब आप ऐसा करेंगे तो आप लड़की को उसकी खूबसूरती की वजह से नहीं बल्कि उसकी क्वालिटी की वजह से उसे इंप्रेस करेंगे।
6. क्या आप तैयार हैं ?
आपने सोच तो लिया है कि आपको फेसबुक में लड़की को इंप्रेस करना है। चलो मान लेते हैं कि आप को फेसबुक पर लड़की मिल भी जाती है और आप उसे अपनी गर्लफ्रेंड भी बना लेते हैं।
फिर क्या ? क्या लड़की की आपकी जिंदगी में आ जाने से आपकी सारी कमियां, सारी कमजोरियां खत्म हो जाएगी। क्या
आप इतने काबिल बन चुके हैं की अब आप अपने साथ-साथ दूसरे की जिम्मेदारी ले सकें।
क्या आप बिना स्वार्थ के दूसरे की भलाई करने के लिए तैयार है ? क्या आपका मन इतना साफ़ है की आप बिना कुछ चाहे दूसरे की भलाई के लिए तैयार हो सके। तो आप लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं पर अगर आप अभी खुद तैयार नहीं है।
तो मैं आपको यही कहूंगी की लड़की को इंप्रेस करने की जगह आपको खुद के ऊपर काम करना चाहिए।
कोई भी इंसान आपकी जिंदगी को बदल नहीं सकता है और ना ही उसे बेहतर बना सकता हैं। अगर आपको अपने जीवन को बदलना है, तो आपको यह जिम्मेदारी खुद ही लेनी पड़ेगी।
जब तक आप पूरी तरह से तैयार ना हो, खुद इतने काबिल ना बन चुके हो कि आप दूसरों का भला कर सके। तब तक आपको लड़की को इंप्रेस करने जैसे ख्याल अपने मन में नहीं लाना चाहिेए।
7. लड़की को अपने गुण दिखाइए!
जिस लड़की को शरीर से मतलब होता है वो सिर्फ लड़के का शरीर देखती है। लेकिन जिन लड़कियों के पास शरीर के अलावा भी दिखाने के लिए बहुत कुछ होता है। ऐसी लड़कियों को बॉडी से खुश करना मुश्किल है।
इसीलिए ऐसी लड़की को इंप्रेस करने के लिए आपको उसे अपनी खूबी दिखानी होगी। ध्यान रहे जो समझदार लड़कियां होती है वो लोगों की बातों पर विश्वास नहीं करती।
इसलिए आपके कहने भर से भी लड़की आप से इंप्रेस नहीं होगी। आपको लड़की से बातचीत करते हुए उसे महसूस करवाना होगा की आप में कुछ ख़ास बात ऐसी है, जिसे लड़की पसंद कर सकती हैं।
उदाहरण के लिए आप अपनी लाइफ में कुछ ऐसा कीजिये जिसे देखकर लड़की आपसे इम्प्रेस होने को मजबूर हो जाए! सिंपल सी बात है जितना आपके भीतर बेहतर होने की चाहत रहेगी उतना आसान होगा आपके लिए किसी लड़की को इम्प्रेस करना!
8. लड़की का साथ दीजिये!
कभी-कभी ऐसा होता है की हमें ना तो किसी के प्यार की जरूरत होती है और ना ही किसी की केयर की। जरूरत अगर होती भी है, तो वो किसी के साथ की जरूरत होती है।
ऐसे में जिस लड़की को आप पसंद करते आपको उसके छोटे-बड़े चीजों में उसका साथ देना चाहिए। जरूरत पड़े तो आप लड़की की मदद कीजिए। मदद करने से आप लड़की के खास हो जाएंगे और देखते ही देखते लड़की आपसे इंप्रेस भी हो जाएगी।
9. लड़की को कुछ करने के लिए प्रेरित कीजिए!
जैसा की मैने आपको शुरुआत में ही कहा था। फेसबुक पर लड़के लड़की के साथ सिर्फ फ्लर्टिंग करते हैं जिस वजह से उनके बीच कोई मजबूत रिश्ता बनता ही नहीं है।
लेकिन अगर आप चाहते हैं की लड़की आपको बाकी के लड़कों से बिल्कुल अलग नजरिए से देखें। तो आपको बाकियों से अलग कुछ करना भी पड़ेगा।
जब लड़की किसी चीज में फेल हो जाती हैं। तो उसे प्यार करने वाला व्यक्ति या फिर यूं कहें की उसका बॉयफ्रेंड उसे तसल्ली देता है।
पर अगर आप चाहते हैं की आप लड़की के दिल में हमेशा रहें तो आपको लड़की को तसल्ली नहीं देना है बल्कि उसे अपने कठिनाइयों से लड़ने के लिए चुनौती देना है।
जब आप लड़की को अपने जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। तो लड़की को भी आपका साथ अच्छा लगने लगेगा।
10. लड़की को आजादी दीजिए!
शायद ये पॉइंट आपको अजीब लगे क्योंकि आप लड़की को फेसबुक पर इंप्रेस करके उसे गर्लफ्रेंड बनाकर एक बंधन में बांधना चाहते थे। लेकिन मैं यहां पर आपको आजादी देने की बात बोल रही हूं।
हम सब यही सोचते हैं कि प्यार का मतलब ये होता है की जिससे आपको प्यार है, आप उसके साथ संबंध बना लें और अपनी बाकी की जिंदगी उसी के साथ जिए। लेकिन सच्चा प्यार का मतलब यह नहीं होता। सच्चा प्यार इंसान को मुक्ति देता है ना कि उसे बंधनों में बांधता है।
अगर आपको किसी लड़की के दिल में अपनी खास जगह बनानी है या फिर उसे पटाना है। तो आपको उसे बंधन में बांधने की कभी कोशिश नहीं करनी चाहिए।
बल्कि उसे मुक्ति का राह पर ले जाना चाहिए। जो लड़की के लिए सही है आपको वो चीज लड़की को करने देना चाहिए। भले ही फिर इसे लड़की आपसे दूर हो जाए, पर आपको खुद से पहले उसके बारे में सोचना चाहिए।
अगर आप ऐसा कर पाते हैं तो लड़की आपसे जरूर इंप्रेस हो जाएगी और सिर्फ इंप्रेस ही नहीं करती वो आपसे प्रेम भी करने लगेगी।
फेसबुक पर लड़की को इंप्रेस करने से क्या होगा ?
फेसबुक पर लड़की को इंप्रेस करने के तरीके तो हमने आपके ऊपर बता दिया है। पर जरा आप सोच कर देखिए की किसी लड़की के साथ संबंध बना लेने से आपका जीवन कैसे बेहतर होगा ?
क्या आपकी खुशी सिर्फ एक लड़की में है? क्या आप लड़की से प्यार करने के लिए उसे पटाना चाहते हैं या फिर आपको लड़की के शरीर से मतलब है। आपको इस तरह के सवाल खुद से पूछने होंगे।
क्योंकि जब आप खुद से सवाल नहीं पूछेंगे। तब तक आप लड़की के पीछे या फिर उस चीज के पीछे भागते रहेंगे जो आपको असली खुशी कभी दे ही नहीं सकती हैं। अगर आपको असली खुशी चाहिए, तो आपको ज्ञान के पीछे भागना होगा। ना कि किसी लड़की के पीछे।
यह पोस्ट पढ़ें:-
✔ प्यार के बाद क्या होता है? जानें प्रेम के बाद की कहानी!
✔ लड़की को प्यार कैसे करते हैं? समझें प्यार का ये Secret!
Conclusion
दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि फेसबुक पर लड़की को इंप्रेस कैसे करें ? इस लेख में मैंने आपको फेसबुक पर लड़की से बात करने का और उसे इंप्रेस करने का जो तरीका बताया है।
अगर आप उसे यूज करते हैं तो आपको या तो एक अच्छी गर्लफ्रेंड मिल जाएगी या फिर आप खुद अच्छे इंसान बन जाएंगे। अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो, तो उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।