
बॉयफ्रेंड से पीछा कैसे छुड़ाएं: अगर आप किसी लड़के से प्यार करती थी लेकिन अब आपको पता चल चुका है की वो लड़का आपको नहीं बल्कि आपकी खूबसूरती को चाहता है या फिर वो अपने दोस्तों के सामने शो ऑफ करने के लिए ही आपके साथ हैं। तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल को पढ़ रही हैं।
क्योंकि आज के हमारे इस लेख में हम आपको बताएंगे आखिर बॉयफ्रेंड से पीछा कैसे छुड़ाएं? जब कोई लड़की किसी लड़के को प्यार करती है, तो वो लड़की लड़के को अपना प्यार देने के साथ-साथ अपना भरोसा भी देती है।
लेकिन अगर लड़का उस भरोसे को तोड़ दे। उसके बाद लड़की का उस लड़के के साथ रहने का कोई मतलब नहीं होता है। ऐसे में अगर आपके बॉयफ्रेंड ने आपका दिल तोड़ा है या फिर आपको उसकी असलियत पता चल चुका हैं तो आप इस आर्टिकल में बताए तरीके से उनसे आसानी से पीछा छुड़ा सकती हैं।
Table of Contents
बॉयफ्रेंड से पीछा कैसे छुड़ाएं ?
अगर आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में थी और आप उनसे प्यार करती थी। पर अपने बॉयफ्रेंड की सच्चाई जानने के बाद अब आप उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं। तो आप नीचे बताए तरीके से अपने बॉयफ्रेंड से छुटकारा पा सकती हैं –
1. बातें करना कम कर दीजिए!
सुनने में शायद आपको अजीब लगे लेकिन प्यार, दोस्ती, गहरा रिश्ता ये सब कुछ बातें करने से ही शुरू होता है। जब आप किसी से बहुत ज्यादा बातें करने लगते हैं तभी वो इंसान आपके दिल के करीब आ जाता है। लेकिन जैसे-जैसे बातें कम होने लगती है वैसे-वैसे दूरियां बढ़ने लगती है।
ऐसे में अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ना है, तो आपको पहले उनसे बातें करना बंद करना होगा। आप अचानक से उनसे बातें करना बंद मत कीजिए बल्कि जितने देर आप पहले अपने बॉयफ्रेंड से बातें किया करती थी।
वो कम कर दीजिए। जब आप अपने बॉयफ्रेंड से बातें करना कम कर देंगे तो आपके बीच दूरी आने लगेगी और यही दूरियां कब दरार बन जाए आप को पता भी नहीं चलेगा!
2. Ignore करना शुरू कर दीजिए!
बॉयफ्रेंड से धीरे-धीरे अपना रिश्ता खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है उसे इग्नोर करना! जब भी आपका बॉयफ्रेंड आप से बात करने की कोशिश करें। आप उससे बात करने से बचने की कोशिश कीजिए!
जब भी आप का बॉयफ्रेंड आप से बात करने की कोशिश करें आप कोई बहाने बना देना। अगर वह आपको कहीं बाहर जाने के लिए बोले तो आपको उसके साथ बाहर नहीं जाना चाहिए।
आप अपने बॉयफ्रेंड को दिखाइए कि आप अपनी जिंदगी में बहुत ही ज्यादा बिजी हो गई है और आपके पास उनके लिए फुर्सत नहीं है।
जब आप लड़के को ऐसा दिखाएंगी तो लड़का खुद फिर धीरे-धीरे आप से बात करना बंद कर देगा। क्योंकि उसे ऐसा लगेगा कि अब आपको लड़के में इंटरेस्ट नहीं है। इस तरह से बिना किसी परेशानी के आप लड़के से दूर हो सकती हैं।
3. जरूरी चीजों पर ध्यान दीजिए!
अगर आप लड़के से प्यार करते हैं और आपको लड़के से पीछा छुड़वाना है तो यह चीज आपके लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है। हो सकता है आपको लड़के से बात करने की बहुत इच्छा हो।
पर अगर आपने सोच लिया है की आप लड़के से दूर होना चाहते हैं तो आपको अपना समय लड़के को याद करने में या फिर उसे स्टॉक करने में बर्बाद नहीं करना चाहिए। बल्कि आप को इस समय का प्रयोग सही चीज में करना चाहिए।
अगर आप पढ़ाई करती है तो आप लड़के के याद में रोने की जगह अपने सिलेबस का एक चैप्टर पढ़ लीजिए। खाली समय का इस्तेमाल किसी गेम को खेलने में कोई नयी स्किल सीखने में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको लड़के से मन हटाने में आसानी होगी।
4. अपना एक लक्ष्य निर्धारित कीजिए!
देखिए कभी भी ताली एक हाथ से नहीं बजती है। अगर आप देख रही हैं की लड़के को आपके गुणों से, आपकी अच्छाई से या फिर आपके व्यवहार से कोई मतलब नहीं है बल्कि उसका मतलब सिर्फ आपके शरीर से है।
तो हो सकता है की आप ने ही उन्हें यह मौका दिया हो। मेरे कहने का मतलब ये है कि अगर आप लड़के को अपने शरीर की खूबसूरती दिखा कर आकर्षित करेंगी। तो वो आपकी आत्मा से प्यार कैसे करेगा!
ऐसे में अगर आप ने अपने खूबसूरती से लड़के को अपनी तरफ आकर्षित किया था तो लड़का आपसे बस वही तो चाहेगा। अगर आपने ऐसा किया था तो कोई बात नहीं लड़कियों से इस तरह की गलती हो जाती है।
लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है आप खुद को सिर्फ एक शरीर समझना बंद कर दीजिए। आप सिर्फ एक लड़की नहीं है और आपका काम सिर्फ मेकअप करना नहीं है। बल्कि आप जो चाहे वो कर सकती हैं! जिस क्षेत्र में चाहे उसे क्षेत्र में अपना नाम कमा सकती हैं।
इसलिए प्यार मोहब्बत जैसी चीजों से अपना दिमाग हटाइए और किसी अच्छी चीज में लगाइए। आप अपने लिए कोई ऐसा लक्ष्य निर्धारित कीजिए कि वो लक्ष्य इतना बड़ा और सुंदर हो की आपको सिर्फ उससे प्रेम हो जाए।
5. सच को स्वीकार कीजिए!
कई बार ऐसा होता है की लड़की सच जानने के बाद भी अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करने की वजह से सच को स्वीकार नहीं कर पाती है और अपने आप को झूठी दिलासा देती है।
पर अगर आपके सामने आपकी बॉयफ्रेंड की सारी सच्चाई आ गई है और आप देख रहे हैं कि उन्हें आपसे कोई प्यार नहीं है तो आपको भी प्यार के नाम पर खुद से झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए। सच्चाई भले ही कड़वी हो लेकिन आप को उसे स्वीकार करना पड़ेगा कि लड़का आप से प्यार नहीं करता हैं।
जब यह बात आपको समझ आ जाएगी और आप इस पर पूरी तरह से विश्वास कर लेंगे। तो आपके लिए अपने बॉयफ्रेंड से दूर जाने में कोई मुश्किल नहीं होगी क्योंकि तब आपको अपने बॉयफ्रेंड का धोखा याद आएगा।
आपको प्यार का पीछा करना क्यों बंद कर देना चाहिए?
कहते हैं ना हर चीज की एक सीमा होती है! ठीक उसी तरह से किसी के पीछे जाने की भी एक सीमा है। अगर आप किसी लड़की से या फिर लड़के से प्यार करती है या फिर करते हैं।
तो आपकी यही चाहत होगी की वो व्यक्ति सदैव आपके साथ रहे आप से प्रेम करें। इसलिए आप उनका प्रेम पाने की कोशिश कर रहे होंगे। पर अगर आप देख रहे हैं की आप जिस इंसान का प्यार पाना चाहते हैं। अगर वो इंसान
आपको अनदेखा कर रहा है या फिर आपकी कदर नहीं कर रहा है।
तो आपको ऐसे इंसान के पीछे भागना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि जो इंसान आपकी कदर ही नहीं करता उसके पीछे जाने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। आप को अपना पूरा ध्यान सिर्फ खुद को बनाने में लगा देना चाहिए और खुद से ही प्यार करना शुरू कर देना चाहिए।
मैं अपने प्रेमी को दूर क्यों धकेलती रहती हूं?
अगर आप अपने प्रेमी का साथ अब पसंद नहीं कर रही हैं या फिर आप अपने प्रेमी को खुद से दूर करती हैं। तो इसका ये मतलब हो सकता है कि आपका प्रेमी को आपसे जो चाहता है आप उसे वो देना नहीं चाहते हैं।
ऐसा मुमकिन है कि आपका प्रेमी आपसे शारीरिक सुख चाह रहा हो और आप उसके साथ आत्मा का संबंध बनाना चाहती हों इसलिए आप उन्हें अपने आप से दूर कर रही हों।
एक लड़की अपने प्रेमी को तब खुद से दूर धकेलती है। जब उसके और उसके प्रेमी के बीच का संबंध सही ना हो या फिर उसमें तालमेल न हो। रिश्ते में इस तरह की समस्या तब आती है जब दोनों पार्टनर एक दूसरे से अलग-अलग चीज चाह रहे होते हैं।
Conclusion
दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि बॉयफ्रेंड से पीछा कैसे छुड़ाएं ? इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको पसंद नहीं हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। बॉयफ्रेंड वगैरा के चक्कर में कुछ नहीं रखा है, अगर आपको जिंदगी बनानी है तो आपको प्रेम को समझना होगा।